Rewari: पंंचायत समिति नाहड पूनम देवी के कागजात मिले सही, अब नहीं होगें उपचुनाव

On: June 25, 2023 5:25 PM
Follow Us:

नया  Political  खेल, वही कागजात पहले गल्त अब हुए ठीक
रेवाड़ी: पंचायत समिति नाहड वार्ड नं0 20 के उपचुनाव  (Election) कैसिंल कर दिए गए है। इसका का​रण यह है यहां पर अब कोई सीट खाली नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से वार्ड 20 से विजेता पूनम देवी के कागजात कुछ माह पहले गल्त बताए थे, अब ठीक हो गए है।

क्या था मामला: बता दे कि शिकायत के चलते जांच उपमण्डल अधिकारी(ना0), कोसली ने पंचायत समिति पूनम देवी के कागजात गलत पाए गए थे। कार्यालय के आदेश द्वारा उक्त समिति सदस्य को पद से पदच्युत कर दिया गया था।
Rewari: खाना रहे ड्राइवर पर गिरा लोहे का खंभा, हालत गंभीर

ELECTION

राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा पंचकूला द्वारा दिनांक 14 जून, 2023 को पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव करवाने हेतु अधिसूचना जारी की गई है जिसमें सदस्य पंचायत समिति नाहड का वार्ड नं0 20 भी शामिल था तथा नामांकन की प्रक्रिया दिनांक 21 जून, 2023 से शुरू हो चुकी है तथा नामांकन की अन्तिम तिथि दिनांक 26 जून, 2023 है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, विकास एवं पंचायत विभाग, चंडीगढ़ के न्यायालय में विचाराधीन उक्त अपील का दिनांक 23 जून 2023 को निर्णय हो चुका है जिसमें अनुसार उपायुक्त रेवाडी द्वारा जारी आदेश 11 जनवरी, 2023 को निरस्त कर दिया गया है तथा राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा पंचकूला ने अपने आदेशों में उक्त पद का उप चुनाव ना करवाने निर्देश दिए हैं।

प्रशासन पर उठे सवाल: कुछ माह पहले प्रशासन ने जिस महिला के कागजात फर्जी साबित किए थे, आज वे सही हो गए है। साफ जाहिर है आजकल राजनीति हावी है। इसी के चलते निर्णय बदलते रहते है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

हरियाणा कई ऐसे सरपंच रहे जिसके कागजात फर्जी थे तो पूरे साल राज कर चुके है। जब उनका राजकाल पूरा हो गया तो अब उसको फर्जी कागजात बताकर हटा दिया गया है।

Rewari: पंजाबी मार्केट हर माह के अंतिम रविवार को रहेगी बंद
रेवाड़ी में गांव ढालियावास की पिछली पंचायत की महिला सरपंच के फर्जी कागजात थे। लेकिन उसने पूरे पांच साल तक राज किया। जब कार्यकाल पूरा गया तो उसे नोटिस दिया गया है कि कागजात फर्जी है। ये सब रानजीति का ही खेल है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now