Business Idea: अगर आप भी अपना बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज हम आपको ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको कम लागत में अच्छी कमाई होगी। यह पापड़ बनाने का बिजनेस है। इस बिजनेस को आप घर बैठे शुरु कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं है।Papad Making Business
भारत सरकार के नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन(NSIC) ने इसके लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इसमें 30-40 फीसदी तक मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इसमें मुद्रा स्कीम के तहत 4 लाख रुपये का लोन सस्ते रेट पर मिल जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 6 लाख रुपये के टोटल निवेश से करीब 30,000 किलो की प्रोडक्शन कैपेसिटी तैयार हो जाएगी। इस कैपिसिटी के लिए 250 वर्गमीटर जमीन की जरूरत पड़ेगी।Papad Making Business

पापड़ का बिजनेस एक ऐसा कारोबार है जिसे कम लागत में शुरू करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इस बिजनेस में आप खुद पापड़ बनाकर अपने ब्रांड के नाम से मार्केट में बेच सकते हैं। आज के समय में पैकेज्ड और ब्रांडेड पापड़ की डिमांड तेजी से बढ़ी है, जिससे यह बिजनेस और भी फायदेमंद बन गया है।
इसकी खासियत यह है कि आप चाहें तो शुरुआत अपने घर से ही कर सकते हैं या फिर मार्केट एरिया में एक शॉप लेकर बड़े स्तर पर भी काम शुरू कर सकते हैं। पापड़ की खपत गांव से लेकर शहरों तक हर जगह होती है, इसलिए इसका बाजार हमेशा मजबूत रहता है।Papad Making Business
विशेषज्ञों के अनुसार, पापड़ का बिजनेस कम लागत और ज्यादा प्रॉफिट वाला व्यवसाय है। सही मार्केटिंग और अच्छी क्वालिटी के साथ इसे एक ब्रांड का रूप दिया जा सकता है। यही कारण है कि छोटे स्तर से शुरू करने वाले लोग भी धीरे-धीरे इस कारोबार को बड़े स्तर पर ले जाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं।
पापड़ के बिजनेस में कितनी आएगी लागत?
इस खर्च में फिक्स्ड कैपिटल और वर्किंग कैपिटल दोनों शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिक्स्ड कैपिटल में 2 मशीन, पैकेजिंग मशीन इक्विपमेंट जैसे खर्च शामिल हैं और वर्किंग कैपिटल में स्टाफ की तीन महीने की सैलरी, तीन महीने में लगने वाला रॉ मैटेरियल और यूटिलिटी प्रोडक्ट का खर्च शामिल है। इसके अलावा इसमें किराया, बिजली, पानी, टेलीफोन का बिल जैसे खर्च भी शामिल है।Papad Making Business
पापड़ के बिजनेस में इन चीजों की होगी जरूरतPapad Making Business
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कम से कम 250 वर्ग फुट की जगह की जरूरत होगी। इसके अलावा 3 अनस्किल्ड लेबर, 2 स्किल्ड लेबर और एक सुपरवाइजर की जरूरत होगी। इसे शुरू करने के लिए आपको 4 लाख रुपये का लोन मिल जाएगा। इसके बाद आपके पास सिर्फ 2 लाख रुपये निवेश करना है।
पापड़ का बिजनेस शुरू करने के लिए कैसे मिलेगा लोन?
पापड़ का बिजनेस शुरू करने के लिए आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत किसी भी बैंक से लोन ले सकते हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। लोन की राशि 5 साल तक लौटा सकते हैं।Papad Making Business
पापड़ कितने प्रकार के होते है।
वैसे तो मार्केट में विभिन्न प्रकार के पापड़ बिकते है। आप अपने पसंद के अनुसार किसी भी प्रकार के पापड़ का बिजनेस शुरू कर सकते है। पापड़ कितने प्रकार के बनाए जाते है चलिए इसके बारे में जान लेते है। इससे आपको किस प्रकार के पापड़ का बिजनेस शुरू करना है जानने में मदद मिलेगी।
- चावल का पापड़
- गेहूं का पापड़
- मूंग दाल का पापड़
- उड़द दाल का पापड़
- चना दाल का पापड़
- साबूदाना का पापड़
- आलू का पापड़
- मेथी पापड़
- पालक पापड़
पापड़ के बिजनेस से कमाई
पापड़ तैयार करने के बाद आपको इसे थोक मार्केट में बेचना होगा। इसके अलावा रिटेल दुकानों, किराना स्टोर, सुपर मार्केट से संपर्क बनाकर भी इसकी सेल बढ़ाई जा सकती है। एक अनुमान के मुताबिक अगर कुल 6 लाख रुपये लगाने पर पर आराम से 1 लाख रुपये महीने की कमाई हो सकती है। इसमें आपका प्रॉफिट 35000-40000 तक हो सकता है।Business Idea
छोटे स्तर पर अपने घर से यह काम शुरू करने पर किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन एवम लाइसेंस बनवाने की आवश्यकता नहीं होती है। वही अगर बड़े स्तर पर बिजनेस करने की सोच रहे है।
जैसे- किराए पर दुकान लेकर, या पापड़ उद्योग प्रोजेक्ट (Papad Udyog Project In Hindi) शुरू करना चाहते है। ऐसे में इस बिजनेस संबंधित लाइसेंस बनवाने की जरूरत होगी। साथ ही रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा। इस बिजनेस के लिए निम्न रजिस्ट्रेशन एवम लाइसेंस बनवाने की आवश्यकता होगी।
जीएसटी रजिस्ट्रेशन : इसके लिए आपको GST Registration करवाना होगा। तथा GST Tax भरना होगा। उसके बाद आपको सरकार से जीएसटी नंबर प्राप्त हो जायेगा।
Fssai लाइसेंस : किसी भी प्रकार के खाने पीने वाले चीज का व्यापार शुरू करने पर Fssai का लाइसेंस लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर सरकार आपके बिजनेस को बंद कर सकती है। इसलिए व्यापार शुरू करने से पहले ही Fssai का लाइसेंस जरूर बना लें।
शॉप का रजिस्ट्रेशन : शॉप का रजिस्ट्रेशन कानूनी तौर पर किसी भी प्रकार के बिजनेस के जगह का प्रूफ होता है। जो यह बताता है कि जमीन आपकी है या फिर किराए पर ली गई है। जगह किराए पर लेने से आपको रेंट एग्रीमेंट भी बनवाना होगा।
उद्योग रजिस्ट्रेशन : किसी भी तरह के व्यापार के लिए उद्योग रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक होता है। इसके बिना आप अपना बिजनेस शुरू नही कर सकते है। इसलिए बिजनेस शुरू करने जा रहे है तो बिजनेस रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं।

















