Palwal-Aligarh National Highway: ROB निर्माण कार्य शुरू, इन ट्रेनों का बदला रूट, जाने कहां कहां होगा ठहराव

On: September 25, 2025 3:03 PM
Follow Us:

Palwal-Aligarh National Highway पर किठवाड़ी चौक के रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का सड़क निर्माण कार्य जारी है। इसी कारण यह ओवरब्रिज 15 अक्टूबर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार ने निरीक्षण के बाद तुरंत प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया।

ROB बंद होने के बाद वाहन चालक अब रसूलपुर चौक और अलावलपुर चौक के रास्ते से यात्रा कर सकते हैं। दिल्ली से अलीगढ़ या पलवल जाने के लिए अलावलपुर चौक से खजूरका होते हुए अलीगढ़ रोड पर जाना होगा।Palwal-Aligarh National Highway

आगरा से अलीगढ़ की ओर आने वाले वाहन चालक रसूलपुर चौक से मीसा होते हुए चांदहट गांव और फिर अलीगढ़ रोड पर जा सकते हैं।

कुंडली- गाजियाबाद- पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे का उपयोग करके भी अलीगढ़ की ओर आवागमन किया जा सकता है। यह विकल्प मुख्य मार्गों के व्यस्त होने पर काम आएगा।Palwal-Aligarh National Highway

वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से ही अपने रूट तय कर लें और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए डायवर्टेड रास्तों का प्रयोग करें। सड़क निर्माण कार्य के चलते थोड़ी लंबी यात्रा की संभावना है।Palwal-Aligarh National Highway

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now