Haryana News: अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान से कांग्रेस टटोलेगी वोटरो की नब्ज, अभियान को धार देने के लिए नियुक्त् किए प्रभारी, यहां देखे लिस्ट

On: February 18, 2023 7:02 PM
Follow Us:

हरियाणा: पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के कांग्रेस एक बार लोगो की नब्ज टटोलने का प्रयास करेगी। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान इस अभियान को तेज करने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर कोऑर्डिनेटर व इंचार्ज नियुक्त किए हैं।

स्थानीय लोगों की समस्याओं सुनकर उन्हें हर मंच पर उठाएंगे। कांग्रेस की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट और राहुल गांधी का लिखा पत्र हर घर तक पहुंचाया जाएगा।

वर्तमान सरकार की कुरीतियों का होगा पर्दापास: अध्यक्ष ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी इस अभियान को जिला और ब्लॉक स्तर पर हर घर और बूथ तक पहुंचाने की होगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस केंद्र की मोदी और हरियाणा की खट्टर-दुष्यंत सरकार की कुरीतियों को उजागर करेंगे।Haryana News: महाशिवरात्रि पर Haryana Police की पहल, बाजार में किया फ्लैग मार्च

 

चौधरी उदयभान ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रदेश में कांग्रेस को जबरदस्त मजबूती मिली। इसके ठीक बाद शुरू हो रहा ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 2024 में कांग्रेस की जीत का रास्ता आसान होगा।

कार्यकर्ता गांव और बूथ स्तर पर जाएं तो पता करें कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने किसका राशन कार्ड और किसकी पेंशन काटी और किन-किन जन कल्याणकारी योजना को खत्म किया गया है। ताकि कांग्रेस सरकार बनने के बाद उसे फिर से बहाल किया जा सके।
Haryana News: कोसली के रेलवे ओवरब्रिज का होगा पुन:निर्माण, 13.49 करोड़ को मिली मंजूरी
उन्होंने कहा कि पार्टी नेता व कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं तो न सिर्फ उनकी समस्याओं के बारे में जानें बल्कि यह भी बताएं कि भविष्य में कांग्रेस सरकार बनने पर किस तरह के फैसले लिए जाएंगे।

हरियाणा कांग्रेस में हुई नई नियुक्तियां

हरियाणा कांग्रेस में इस अभियान को लेकर नई नियुक्तियां की गई। जिला इंचार्जों की अगर बात करें तो अंबाला में विधायक बी.एल सैनी, भिवानी में विधायक रावदान सिंह, दादरी में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, फरीदाबाद में विधायक आफताब अहमद, फतेहाबाद में विधायक अमित सिहाग, गुरुग्राम में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, हिसार में पूर्व मंत्री जयप्रकाश, झज्जर में विधायक चिरंजीव राव, जींद में पूर्व विधायक आंनद सिंह दांगी,

कैथल में विधायक सुभाष देशवाल, करनाल में पूर्व विधायक चौधरी लहरी सिंह, कुरुक्षेत्र में विधायक शिशपाल केहरवाल, महेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, नूंह में पूर्व विधायक ललित नागर, पलवल में पूर्व सीपीएस शारदा राठौर, पंचकूला में विधायक वरुण मुलाना, पानीपत में पूर्व विधायक भीम सैन मेहता,

रेवाड़ी में राधेश्याम शर्मा, रोहतक में पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, सिरसा में बजरंग गर्ग, सोनीपत में पूर्व विधायक संत कुमार, यमुनानगर में पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा को जिला इंचार्ज के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now