Haryana News : हरियाणा में अब मंगल-बुधवार को चंडीगढ़ रहेंगे मंत्री, विधायक संभालेंगे अपना हलका

On: May 21, 2025 7:19 AM
Follow Us:
_haryana

Haryana News : हरियाणा की नायब सरकार के मंत्रियों का अभी से ‘रिपोर्ट कार्ड’ बनना शुरू हो गया है। मंत्रियों को अपने-अपने विभागों में परफोरमेंस दिखाने को कहा गया है। सभी को कहा गया है कि वे मंगलवार और बुधवार को चंडीगढ़ मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें।

इस दौरान विभागीय बैठकें भी लेंगे और आम लोगों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे। इतना ही नहीं, मंत्री अगर किसी दूसरे जिले में दौरे या मीटिंग के लिए जाते हैं तो इसकी सूचना पार्टी के स्थानीय विधायक और जिलाध्यक्ष को देनी होगी।

भाजपा विधायकों को भी स्पष्ट तौर पर कह दिया गया है कि वे 15 दिन में कम से कम एक बार जिला कार्यालय में जरूर जाएं। इस दौरान वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों की शिकायतों की सुनवाई भी विधायकों को करनी होगी।

मंगलवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में ये निर्णय लिए गए। हरियाणा मामलों के प्रभारी डॉ़ सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा भी मौजूद रहे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now