Haryana: हार से नहीं लिया सबक, काग्रेस में फिर सामने आई बड़ी गुटबाजी ?

On: December 25, 2024 10:29 AM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा में गुटबाजी के चलते कांग्रेस को जीत के बाजवूद हार का मुहं देखना पडा। लेकिन इतना बढा झटका लगने के बाजवूद गुटबाजी नहीं रूक रही है। एक बार फिर कांग्रेस में गुटगाजी का नया खेल सामने आया है।

जिला प्रभारियों की लिस्ट पर रोक: एक बार फिर हरियाणा में गुटबाजी सामने आई है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की ओर से जारी की गई जिला प्रभारियों की लिस्ट पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उनका आरोप है इस लिस्ट में उदयभान ने जिला प्रभारियों के नामों में बदलाव किया था।Haryana

फिर चर्चा में आई नियुक्तियां: बता दे हरियाण में विधानसभा के चुनावों के समय नियुक्त जिला प्रभारियों में से कुछ नेता विधानसभा चुनाव में बागी हो गए थे। इसके अलावा कुछ नेताओं ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिन्हें पार्टी 6 साल के लिए निकाल चुकी है।

DDEEPK BABRIYA LATTER

सी वजह से प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने उन्हें हटाकर दूसरे नेताओं को जिला प्रभारी बना दिया था। इतना ही नहीं इस लिस्ट में सिरसा सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गुट को जगह नहीं मिली थी।

बना विवाद: इसी को लेकर एक बार गुटबाजी सामने आ गई है। बाबरिया ने सीधे मीडिया को जारी प्रेस नोट में कहा- ‘हरियाणा प्रदेश कार्यालय की ओर से 18 दिसंबर 2024 को जारी जिला प्रभारियों की नियुक्ति को अगले आदेश तक फिलहाल लंबित किया जाता है।’

 

दोबारा होगी सूची जारी: प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने जिन नामो को बदला है वे कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया को पंसद नहीं है। बता दे दोनो अध्यक्षों की गुटबाजी के चलते अब एक बार फिर से कांग्रेस में जिला प्रभारियो की नियुक्ति को लेकर अटकले तेज हो गई है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now