Haryana Sports News: चौथी साऊथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 3 दिवसीय आयोजन 24 अक्टूबर से 26 अक्तूबर तक रांची झारखंड में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। हरियाणा के भिवानी के निर्भय सिंह ने 56 मीटर की डिस्कस थ्रो रजत पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।Haryana Sports News
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा व सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि चौथे दक्षिण एशिया सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के एथलीट खिलाडी अनुभवी खेल प्रदर्शन कर पदक विजेता बन रहे हैं।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि निर्भय सिंह भिवानी ने 56 मीटर की डिस्कस थ्रो करके एथलेटिक्स हरियाणा को रजत पदक दिया और स्वर्ण पदक कृपाल सिंह पंजाब ने प्राप्त किया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के एथलीट खिलाडी अपने अनुशासनात्मक खे़ल दिखाते हुए भारतीय झंडा फहरा रहे हैं एवं कांस्य पदक श्रीलंका के डब्ल्यू डी एम मिलंत संपत ने प्राप्त किया।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और एथलेटिक्स हरियाणा के सभी पदाधिकारियों ने कीर्तिमान स्थापित करने वाली एथलीट खिलाडी एवं अन्य पदक विजेताओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

















