New Flyover: हरियाणा के इस जिले में 23 करोड़ रुपये लागत से बनेगा नया फ्लाईओवर

On: January 18, 2026 8:41 PM
Follow Us:
NEW FLYOVER

New Flyover: हरियाणा में पानीपत शहर के लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। विधायक प्रमोद विज के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहर में नए फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। यह फ्लाईओवर दिल्ली पैरलल नहर के पास, जाटल रोड-रिफाइनरी रोड क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा। New Flyover

आसपास के लोगों को होगा फायदा: यह फ्लाईओवर मुख्य रूप से मुखीजा कॉलोनी, आरके पुरम, सैनी कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, सोंधापुर, सुताना, कश्यप कॉलोनी, क्रांति नगर, ओम कॉलोनी, वाल्मीकि नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधा प्रदान करेगा। इससे शहर और बाहरी इलाकों के बीच संपर्क और भी मजबूत होगा। New Flyover

विधायक प्रमोद विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है और तेजी से विकास कार्य आगे बढ़ा रही है। New Flyover

करीब 23 करोड़ रुपये की लागत : विधायक प्रमोद विज ने बताया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से होगा। हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है औaर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। पुल बनने के बाद जाटल रोड पर लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now