मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Honda Offer धमाका: महज 3999 रूपए में घर ले जाए स्कूटर

On: January 2, 2023 5:39 PM
Follow Us:

दिल्ली: देशभर में कंपनिया एक से एक बढकर मॉडल लॉच कर रही है। हीरो के बाद होंडा ने मार्किट में अपना बेसुमार टू व्हीलर लॉच कर दिया है। होंडा की ओर इस पर स्पेशल आफर भी दिया है। यह आफर केवल 8 जनवरी तक है।

Haryana News: इस नदी पर बनेंगे तीन ओवरब्रिज, धंटो का सफर होगा मिनटो में, जानिए पूरी डिटेल्स

जानिए क्या है आफर:
ग्राहक महज 3,999 रूपये की डाउन पेमेंट देकर टू व्हीलर फाइनेंस करवा सकते है। इसके अलावा, ग्राहक 5,000 रूपये कैशबैक और 7.99% ब्याज दर का भी लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर कंपनी के चुनिंदा मॉडल और ग्राहकों को ही दिया जा रहा है।

 

नए साल पर दिया तोहफा: नए साल की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही, देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda टू व्हीलर अपने दोपहिया रेंज पर आकर्षक ऑफर पेश कर रही है।

यह भी पढ़ें  Navratri 6th Day: मां कात्यायनी की पूजा, जानिए पूजन विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र-Best24news

बता दें कि कंपनी की तरफ से अपने मशहूर स्कूटर एक्टिवा से लेकर कप्यूटर मोटरसाइकिल Shine तक विस्तृत रेंज पर जबरदस्त फाइनेंस ऑफर दिया जा रहा है। इसके तहत, ग्राहकों को बेहद ही कम डाउन पेमेंट पर टू- व्हीलर वाहन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Honda की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राहक महज 3,999 रूपये की डाउन पेमेंट देकर टू व्हीलर फाइनेंस करवा सकते है। इसके अलावा, ग्राहक 5,000 रूपये कैशबैक और 7.99% ब्याज दर का भी लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर कंपनी के चुनिंदा मॉडल और ग्राहकों को ही दिया जा रहा है।

 

यह ऑफर आगामी 8 जनवरी 2023 तक के लिए वैध होगा। यह सुविधा सिलेक्टिव फाइनेंसर द्वारा ही दी जा रही है। होंडा एक्टिवा कंपनी की बेस्ट सेलिंग मॉडल है और स्कूटर सेगमेंट में यह बिक्री के मामले में नंबर वन पर है। यह स्कूटर 110cc और 125cc दो इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें  Weather: दिल्ली हरियाणा एनसीआर में फिर बदला मौसम, बारिश का लेकर IMD ने किया अलर्ट

Haryana News: कोहरे के चलते NH 48 पर कई वाहनों में भिंडत, लगा जाम
हम आपको 110cc मॉडल के बारे में जानकारी देंगे. इसमें 110cc की क्षमता का इंजन दिया गया है जो 7.97PS की पावर और 9 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एलईडी हेडलाइट दिया गया है जो केवल डिलक्स मॉडल के साथ ही आता है।

वहीं, इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं मिलता. इसकी जगह पर आपको साधारण एनालॉग, स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर और फ्लूल गेज दिया गया है। इस स्कूटर में कंपनी ACG स्टार्टर मोटर भी दे रही है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 130mm का ड्रम ब्रेक और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के इस जिले में खुले में कूड़ा फेंकने पर जुर्माने की रकम हुई दोगुनी, सख्त नियम लागू

जानिए Honda शाइन के फिचर्स
यदि आप एक बेहतर परफॉर्मेंस वाली बाइक लेने का मन बना रहे हैं तो Honda शाइन आप के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी। इसमें कंपनी ने सिंगल सिलेंडर 124cc की क्षमता वाले एयर- कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन का इस्तेमाल किया है जो 10.7 PS की पावर और 11nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इस बाइक में कंपनी ने एलईडी हेडलाइट को जगह नहीं दी है जो आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें बेसिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो बाइक की स्पीड, ऑडोमीटर, फ्यूल- गैस इत्यादि की जानकारी देता है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now