Breaking News: हरियाणा में कुदरत की मार: 15 जिलों में आई आफत

On: September 11, 2025 8:47 AM
Follow Us:
Natural disaster strikes Haryana 15 districts hit by disaster

Breaking News: कुदरत की मार से हरियाणा में किसानों और आम लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। हिसार, फतेहाबाद में ड्रेनें और सिरसा में कच्चा तटबंध टूटने से फसलें जलमग्न हो गईं। इसके अलावा फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला, यमुनानगर, कैथल समेत करीब 15 जिलों में जलभराव से दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं।Breaking News

घग्गर खतरे के निशान के पार: हरियाणा में कई जिलों में बारिश का कहर जारी है। वही सिरसा में घग्गर नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। ओटू हेड की क्षमता करीब 22000 क्यूसेक है। इस समय जलस्तर 29000 क्यूसेक है।Breaking News

गांवो में तबाई: फतेहाबाद के गांव जांडवाला में शाहपुरिया रोड पर रविवार रात हिसार-घग्गर ड्रेन टूट गई। ड्रेन टूटने के बाद करीब 35-40 फीट की दरार हो गई। पानी के बहाव से 800 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीण और डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ड्रेन को बांधने में जुटे रहे। वहीं, भूना में जलभराव के कारण करीब 600 घर डूबे हुए हैं।Breaking News

हिसार के गांव कैमरी के पास सोमवार को घग्गर ड्रेन टूट गई जिससे फसलें जलमग्न हो गईं। जिले में अभी भी 71 स्कूल परिसर में जलभराव है। वहीं, रामगढ़ बस्ती, गंगवा में जलभराव के कारण 100 से अधिक परिवार सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।Breaking News

 

हरियाणा में बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत

बाढ़ की वजह से हरियाणा में अब तक 24 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। 1.92 लाख किसानों की 11 लाख एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है। पलवल, फरीदाबाद, फतेहाबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र व अंबाला में 2,247 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। प्रदेश में नदियों के पानी और बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण हालात खराब हैं

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now