मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Murder in Mumbai: चप्पल से खुला मर्डर का राज.. तीन शादियां कर चुका है हत्यारा

On: December 22, 2022 1:54 PM
Follow Us:

मुंबई: आठ दिन पूर्व मिले महिला के शव की गुत्थी चप्पल से मिले सुराग के आधार पर सुलझ गई है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के आरोप में उसके ब्वायफ्रेंड रियाज खान (36) और इमरान शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

Sonali Phogat Murder: अब तक CBI का सबसे बड़ा खुलासा, जानिए हत्या से पहले क्या क्या हुआबता दे कि उर्वशी वैष्णव (27) का शव 14 दिसंबर को गढ़ी नदी से बरामद हुआ था।
रियाज खान एक जिम में ट्रेनर है और तीन शादियां कर चुका है। उर्वशी एक बार में काम करती थी। वह रियाज पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। इसी से नाराज होकर रियाज ने इमरान के साथ मिलकर उसे मार डाला था।

यह भी पढ़ें  Delhi News: दिल्ली में इस दिन की सरकारी छुट्टी घोषित, जानिए रेखा गुप्ता ने क्या बताई खास वजह

14 दिसंबर को पनवेल तालुका पुलिस को सूचना मिली कि धामनी गांव के पास गढ़ी नदी में एक महिला का शव दिख रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी।

जानिए कैसे खुला राज

क्राइम ब्रांच ने देखा कि उर्वशी के एक चप्पल पर दुकान का नाम लिखा हुआ है। उस नाम की तीन दुकानें पनवेल, वसई और मुंबई में थीं। वसई स्थित दुकान के एक सेल्समैन ने तस्वीर दिखाने पर कहा कि उसने इस युवती को छह दिसंबर को चप्पल बेचा है।

यह भी पढ़ें  Murder News: शादी के कुछ घंटे पहले दुल्हे ने दुल्हन को उतारा मौत के घाट

Rewari News: निशुल्क कैंसर जांच शिविर 27 को
आखिरकार अपराध शाखा इस युवती की पहचान करने और उसका पता ढूंढ निकालने में कामयाब रही। इसके बाद पुलिस ने उस बार का पता कर लिया, जहां उर्वशी काम करती थी। सना बार में उर्वशी और रियाज की भेंट हुई थी और वे दोनों वहां साथ आते-जाते थे। युवती के सहकर्मियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया।

जिस जगह पर शव बरामद हुआ, वहां न तो सीसीटीवी कैमरा लगा था और न ही पुलिस को कोई प्रत्यक्षदर्शी मिला। दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 घटना की समानांतर जांच कर रही थी।

यह भी पढ़ें  Five stage Assembly Election 2022: डोज नहीं तो वोट नही: पंजाब, मणिपुर, उतराखंड, गोवा, यूपी में चुनाव. जानिए कब कब होंगे चुनाव

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now