मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

National News: राम जन्मभूमि के पुजारी ने राहुल को लिखा पत्र.. जानिए पत्र का राज

On: January 3, 2023 7:31 AM
Follow Us:

दिल्ली: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सोमवार को राहुल को पत्र भेजकर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आपकी जो यह देश जोड़ने की यात्रा है वह पूर्ण हो। जो लक्ष्य लेकर आप चल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिले।

NCR में छाया कोहरा, माइनस में पहुंचा तापमान, जानिए आपके शहर का मौसम

देश के हित में जो भी कार्य कर रहे हैं वह वास्तव में सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय है। हमारी मंगल कामना है कि आपकी यात्रा सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें  अपराधों पर पहले भी बनी है कई फिल्में, अब पीयूष जैन पर भी बनने जा रही है फिल्म....जानिए ....

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को राम जन्मभूमि के पुजारी का भी समर्थन मिला है।

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी और दोपहर में के गाजियाबाद में दाखिल होगी।

Car Sales 2022 : कार की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, जानिए कौन सा Model बना Topper
कांग्रेस महासचिव ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे और यहीं पर यात्रा का समापन होगा।

यह भी पढ़ें  CO-TERMINATOR: कैसे हार्दिक का को-टर्मिनेटरशील्ड डॉक्टरों और हेल्थकेयर के लिए बना रामबाण, जानिए क्या खूबियां है इसमें

वहीं यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश से पहले सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा में निमंत्रण के लिए धन्यवाद किया और भारत जोड़ो की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस यात्रा में शामिल होने के लिए लिखी गई चिट्ठी के लिए राहुल को धन्यवाद भी दिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now