मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

T20 World Cup 2026: ICC ने मैच अधिकारियों के पैनल का किया ऐलान, भारत के ये अंपायर्स होगें शामिल

On: January 30, 2026 6:45 PM
Follow Us:
t 20

T20 World Cup 2026: नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबलों के लिए मैच अधिकारियों के पैनल की घोषणा कर दी। घोषित सूची में भारत के चार अनुभवी अंपायर्स को शामिल किया गया है, जबकि बांग्लादेश के दो अंपायर्स को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह घोषणा ऐसे समय पर सामने आई है, जब विश्व कप से ठीक पहले बांग्लादेश ने टूर्नामेंट के बहिष्कार का एलान किया है, जिससे यह फैसला चर्चा में आ गया है।

यह भी पढ़ें  Chachi-Bhatija Love Story: जवान भतीजे संग फरार हुई चाची, 22 साल का भतीजा, 34 साल की चाची है 3 बच्चों की मां

आईसीसी द्वारा जारी पैनल में बांग्लादेश के शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और गाजी सोहेल को ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए चुना गया है। आईसीसी के इस निर्णय को इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि बोर्ड किसी भी देश के हालिया विवादों या राजनीतिक फैसलों से अलग हटकर केवल अंपायर्स के अनुभव, प्रदर्शन और पेशेवर रिकॉर्ड को आधार बनाकर चयन कर रहा है। शरफुद्दौला इब्ने शाहिद इससे पहले भी कई बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में अंपायरिंग कर चुके हैं, जबकि गाजी सोहेल को लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां मिलती रही हैं।T20 World Cup 2026

यह भी पढ़ें  राजस्थान की रमनदीप ने जीता ये अवार्ड, पूरे देश में हो रही चर्चा

चार नाम पैनल में शामिल: भारतीय अंपायर्स की बात करें तो इस बार चार नाम पैनल में शामिल किए गए हैं। इसमें जवागल श्रीनाथ को मैच रेफरी की भूमिका सौंपी गई है, जबकि जयरामन मदनगोपाल, नितिन मेनन और केएनए पद्मनाभन ऑन-फील्ड अंपायर के रूप में नजर आएंगे। नितिन मेनन को हाल के वर्षों में आईसीसी के सबसे भरोसेमंद और सटीक फैसले लेने वाले अंपायर्स में गिना जाता है। बड़े और दबाव वाले मुकाबलों में उनकी नियुक्ति को भारतीय क्रिकेट के लिए सम्मानजनक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Indian Railways: त्यौहारी सीजन पर यात्रियों का दिया रेलवे ने तोहफा, इन ट्रेनों में बढाए डिब्बे, नहीं रहेगी भीड

सात फरवरी से होगा मैच: आईसीसी के अनुसार टी20 विश्व कप 2026 का आगाज सात फरवरी से होगा। ग्रुप स्टेज मुकाबलों के दौरान कुल 24 ऑन-फील्ड अंपायर्स और छह मैच रेफरी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुपर-8 और नॉकआउट चरण के लिए मैच अधिकारियों के पैनल की घोषणा बाद में की जाएगी।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now