Sports News: इंटरनेशनल शतरंज खिलाड़ी नेहा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गौरव

On: September 1, 2025 7:27 PM
Follow Us:
Sports News: International chess player Neha created history, brought pride to India

गोवा में आयोजित 24वीं वर्ल्ड इंटरनेशनल IPCA शतरंज चैंपियनशिप में भारत की इंटरनेशनल शतरंज खिलाड़ी नेहा वर्मा ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नेहा ने 30 देशों से आए खिलाड़ियों के बीच शानदार खेल दिखाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता और नेशनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस विशेष अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया।Sports News

यह प्रतियोगिता एशिया महाद्वीप के इतिहास में पहली बार भारत में आयोजित हुई, जिसमें विश्वभर के शीर्ष पैरा अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी शामिल हुए। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि नेहा ने कुल 9 राउंड में 5½ अंक अर्जित किए और अपनी ध्यान शक्ति, रणनीति व स्मरण शक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Sports News
Sports News

नेहा की इस सफलता को देशभर में सराहा जा रहा है। हरियाणा सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टीएल सत्यप्रकाश, सीबीआई के सीनियर आईपीएस अधिकारी अश्विन शैणवी, वित्त मंत्रालय की आईएएस डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. परमिंदर कौर, सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

नेहा वर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर में मील का पत्थर है, बल्कि यह भारत में शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता और वैश्विक स्तर पर मजबूत होती स्थिति को भी दर्शाती है। उनकी सफलता आने वाले समय में देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now