मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: हरियाणा के रेवाड़ी को मिला बडा तोहफा, अब इस एक्सप्रेस का होगा ठहराव

On: January 23, 2026 5:13 PM
Follow Us:
REWARI STATION

Breaking News: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बांद्रा टर्मिनस–भिवानी–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को रेवाड़ी स्टेशन पर ठहराव देने का फैसला किया है। लंबे समय से इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है।

यात्रियों को होगा फायदा: इस निर्णय से रेवाड़ी और आसपास के इलाकों के यात्रियों को महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान की ओर यात्रा करने में सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। लंबे समय से इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है।Breaking News

यह भी पढ़ें  Haryana News: डिजिटल हरियाणा की बड़ी परीक्षा! पेपरलेस रजिस्ट्री योजना पहले ही दिन ठप

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन नंबर 09005 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 जनवरी, 4, 11 और 25 फरवरी को प्रत्येक बुधवार सुबह 11 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजय नगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ होते हुए अगले दिन सुबह 6.55 बजे जयपुर पहुंचेगी।Breaking News

बता दे कि जयपुर में पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दौसा और अलवर होते हुए सुबह 11.25 बजे रेवाड़ी स्टेशन पहुंचेगी, जहां पांच मिनट का ठहराव रहेगा। इसके बाद ट्रेन कोसली और चरखी दादरी होते हुए दोपहर एक बजे भिवानी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें  IRDAI: एक ही पॉलिसी में मिलेगा Health, Life -Property का बीमा! जानिए कितना होगा प्रीमियम

वापसी में ट्रेन नंबर 09006 भिवानी–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी, 5, 12, 19 और 26 फरवरी को प्रत्येक वीरवार दोपहर 2.35 बजे भिवानी से रवाना होगी। यह ट्रेन चरखी दादरी और कोसली होते हुए शाम 4.35 बजे रेवाड़ी स्टेशन पहुंचेगी।Breaking News

यहां होगा ठहराव: बता दें कि पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन अलवर, दौसा, जयपुर और किशनगढ़ होते हुए अगले दिन शाम 4.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।Breaking News

इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, 13 द्वितीय शयनयान, दो जनरल कोच और दो गार्ड कोच सहित कुल 23 डिब्बे लगाए गए हैं। रेवाड़ी स्टेशन पर ठहराव मिलने से न केवल स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और पारिवारिक यात्रा करने वालों के लिए भी यह ट्रेन काफी उपयोगी साबित होगी।Breaking News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now