मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Piyush Jain: बैरक में रात तीन बजे तक टहलता रहा अरबपति पीयूष, गार्ड से बोला नहीं आ रही नींद

On: December 29, 2021 8:45 AM
Follow Us:

एक्पोर्ट किए गए सामान की कीमत रूपए नहीं गोल्ड में होती थी, जानिए क्यों
यूपी: 19 करोड कैश व 23 किलो सोने घर में छीपकार रखने अरबपति पीयूष जैन को जेल भेजा गया था। जेल में उसे क्वारंटीन बैरक 15 में रखा गया है। देर रात तक वह अपने बैरक में टहलता रहा। सुरक्षा में लगे सिपाहियों को कुछ गड़बड़ लगा तो उन्होंने पीयूष से पूछा कि क्या क्यो ​परेशाी है है। इस पर उसने जवाब दिया कि कोई दिक्कत नहीं है बस नींद नहीं आ रही है। उसके बाद रात लगभग तीन बजे वह सो गया। जेल सूत्रों के मुताबिक पहले दिन कोई भी उससे मिलने भी नहीं गया।

आरडब्लूए सेक्टर चार रेवाडी के प्रधान अजय यादव को पितृ शोक


इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर मिली अकूत संपत्ती के बाद अब जांच एजेंसियों को हर दिन नई बातों का सामना करना पड़ रहा है. अब इस पूरे मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. डीआरआई (डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की जांच में पता चला है कि पीयूष जैन ने कारोबार में लेने देन का भी नया तरीका निकाल लिया था. विदेश और खासकर दुबई में परफ्यूम का रॉ मेटिरियल भेजने के बाद वो पेमेंट गोल्ड बिस्किट के तौर पर लेता था. सूत्रों के अनुसार डीआरआई को इस संबंध में सबूत भी मिल गए हैं. जांच एजेंसियों को शक है कि जितना भी गोल्ड पीयूष जैन के आवास और फैक्ट्री से बरामद किया गया है वो भी उसी का तरह के पेमेंट के बदले आया है.

Omicron: दिल्ली में आए चुके है 73 केस, केजरीवाल ने बुलाई आपातकालील बैठक

सिंगापुर से भी ऐसे ही कारोबार:
दुबई के साथ ही पीयूष जैन का कारोबार सिंगापुर में फैला था. वो वहां भी परफ्यूम का रॉ मैटीरियल या कहें चंदन का तेल एक्सपोर्ट किया करता था. इसके बदले में सिंगापुर से भी उसे गोल्‍ड में ही पेमेंट होता था. डीआरआई को शक है कि पीयूष जैन पेमेंट का ये तरीका इसलिए रखता था जिससे वो टैक्स बचा सके और किसी की नजर में ना आए.
अब डीआरआई लगातार कारोबारी पीयूष जैन पर शिकंजा कसती जा रही है. बताया जा रहा है कि 23 गोल्ड बार मिलने के मामले में अब डीआरआई जैन पर एक और केस दर्ज करने जा रही है.

यह भी पढ़ें  Shringar For Karwa Chauth: महिलाओं ने किया सोलह श्रृंगार, जानिए श्रृंगार का महत्व

सामान्य बंदियों की तरह रखा गया
पीयूष को सामान्य बंदियों की तरह की रखा गया है। उसे किसी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है। पहले उससे कोई भी मिलने नहीं आया।

कुश्ती में पदक जीतकर लौटे खिलाडियों का किया स्वागत

तहखानों से निकले नोट व सोना
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर से बरामद नोटों की गिनती सोमवार आधी रात पूरी हुई। तीन मशीनों से करीब 13 घंटे चली गिनती में 19 करोड़ रुपये मिले। मंगलवार सुबह स्टील के चार बड़े बक्सों से कैश कड़ी सुरक्षा में बैंक पहुंचाया गया। पीयूष जैन के पुश्तैनी मकान और कारोबारी ठिकानों पर जीएसटी विजिलेंस की टीम ने चार दिन से ज्यादा सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम को तहखानों व अलमारियों में 19 करोड़ कैश के अलावा लॉकरों से 23 किलो सोना और बेसमेंट में छह करोड़ कीमत का 600 लीटर चंदन का तेल मिला।

पूर्व विधायक राव बहादुर व सदर थाना प्रभारी सहित 5 पुलिस कर्मी नपे, जानिए क्या है मामला

नोट गिनने के लिए स्टेट बैंक की टीम नोट गिनने वाली तीन मशीनों के साथ पहुंचे थे जिनको 13 घंटे लगे।

यह भी पढ़ें  Income Tax Rule 2025 : इनकम टैक्स भरने वालों के लिए बड़ी खबर, नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लाने की तैयारी

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now