मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Indian Railways: बीकानेर मंडल में RUB निर्माण के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

On: August 13, 2025 5:12 PM
Follow Us:

रेवाड़ी/बीकानेर: बीकानेर मंडल में रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के चलते 19 से 21 सितंबर 2025 के बीच कई रेल सेवाओं पर असर पड़ेगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, यह बदलाव सादुलपुर यार्ड के समपार फाटक संख्या A-142 और आसलू-दुधवा खारा स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 155-A पर निर्माण कार्य के कारण आवश्यक ब्लॉक लेने से होंगे।Indian Railways

इस अवधि में 8 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 12 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की जाएंगी। इसके अलावा 8 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होगा और 2 रेल सेवाएं आंशिक देरी से चलेंगी। रेवाड़ी, हिसार, चूरू, सीकर, फुलेरा, बीकानेर, लोहारू समेत कई स्टेशनों के यात्री इससे प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें  Rewari crime: स्कूल से लौट रही छात्रा से छेडखानी, विरोध किया तो की मारपीट

मुख्य मार्ग परिवर्तन:Indian Railways

  • रेवाड़ी-जोधपुर (14824): 20 सितंबर को लोहारू-सीकर-चूरू होकर चलेगी।

  • जोधपुर-दिल्ली सराय (22422): 20 सितंबर को डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी मार्ग से।

  • दिल्ली-हिसार (54309): 20 सितंबर को रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर।

  • हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस (19272): 20 सितंबर को धुरी-बठिंडा-बीकानेर मार्ग से।

  • अन्य 4 ट्रेनें भी वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी, जिनमें सीकर, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल जैसे स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव रहेगा।

आंशिक रद्द सेवाएं: Indian Railways

  • लुधियाना-चूरू (54604): 19 और 20 सितंबर को हिसार तक ही।

  • चूरू-लुधियाना (54605): 20 और 21 सितंबर को हिसार से ही प्रारंभ।

  • बीकानेर-हिसार (14897): 20 सितंबर को चूरू तक।

  • हिसार-बीकानेर (14898): 21 सितंबर को चूरू से प्रारंभ।

  • अन्य 8 ट्रेनों के भी खंडवार रद्द संचालन होंगे।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में बनेगें 10 नए औद्योगिक क्षेत्र, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के समय और मार्ग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now