Haryana News: दलालों के जरीये बांग्लादेश के लोगों की भारत में हो रही एंट्री, जानिए कैसे हुआ खुलासा

On: April 5, 2025 7:08 AM
Follow Us:
हरियाणा के जिला रेवाड़ी के जाडरा गांव स्थित प्रजापति ईंट भट्‌ठा पर पिछले 25 साल से रह रहे थे बांग्लादेश के लोग, पुलिस को खबर नहीं

Haryana News: दलालों के जरीये बांग्लादेश के लोगो की भारत में धडल्ले से एंट्री हो रही है। साफ जाहिर है हमारे देख् की खूफिया एजेंट कहीं न कही कमजोर पड रहे है। पूरे देश में बडी संख्या में बांग्लादेश के लोगो ने शरण ली है। पिछले कई महीनो से अभियान चलाकर काफी लोगो को पकडने में भी सफलता मिली है, लेकिन अभी भी काफी लोग चोरी छीपे रह रहे हैं

 हरियाणा के रेवाड़ी में जाडरा गांव स्थित प्रजापति ईंट भट्‌ठा पर पिछले 256 साल से एक दो नही बल्कि 18 बांग्लादेशी लोग रहे थे। पिछले एक साल से चलाए जा रहे सर्च अभियान के बाजवूद इन बांग्लादेशी लोगो को पुलिस पहचान में नाकाम रहीं

रेवाड़ी पुलिस ने रेड करते हुए एक ईंट भट्‌ठा से 18 बांग्लादेशी लोगों को पकड़ा है। सबसे अहम बात यह है ये 25 साल से ज्यादा समय से रह रहे थे। सबसे बडी बात यह है ये एजेंट के जरिए बॉर्डर क्रॉस करके यहां से अपने घर भी जाते रहते थे।

हरियाणा के जिला रेवाड़ी के जाडरा गांव स्थित प्रजापति ईंट भट्‌ठा पर पिछले 25 साल से रह रहे थे बांग्लादेश के लोग, पुलिस को खबर नहीं
हरियाणा के जिला रेवाड़ी के जाडरा गांव स्थित प्रजापति ईंट भट्‌ठा पर पिछले 25 साल से रह रहे थे बांग्लादेश के लोग, पुलिस को खबर नहीं

टीम ने मारी रेड: सूचना पाकर IB टीम ने रेड की। जाडरा गांव स्थित प्रजापति ईंट भट्‌ठा पर पर 18 बांग्लादेशी नागरिक पाए गए। कोई भी कागजात नहीं दिखाने पर टीम 5 पुरुषों, 6 महिलाओं और 7 बच्चों को अपने साथ लेकर रामपुरा थाने लेकर आई।

25 सालों से रह रहा था परिवार: आईबी टीम ने पूछताछ की तो सामने आया है कि एक परिवार यहां करीब 25 साल से रह रहा था तो दो परिवार करीब 5 साल पहले यहां पर आया था। कुछ तो ऐसे लोग हैं, जो यहां पर जन्मे और अब जवान हो चुके हैं।

जांच में सामने आया कि ये लोग बांग्लादेश थाना फुलबारी, जिला कुरुीग्राम के रहने वाले हैं। वहीं भारत-बांग्लादेश के न्यू कूच बिहार बॉर्डर से 15 हजार रुपए लेकर दलालों ने भारत में एंट्री कराई थी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now