Sports News: हरियाणा एक बार फिर भारतीय मुक्केबाजी के बड़े केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया है। खेल प्राधिकरण ऑफ इंडिया द्वारा जारी नेशनल कोचिंग कैंप की सूची में 64 मुक्केबाजों में से 31 खिलाड़ी हरियाणा से चुने गए हैं। इनमें 14 महिला और 17 पुरुष मुक्केबाज शामिल हैं। इस तरह कैंप में लगभग 45 प्रतिशत भागीदारी हरियाणा के खिलाड़ियों की रही है, जो प्रदेश की मजबूत खेल संस्कृति और प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है।Sports News
पेरिस इंटरनेशनल ओलिंपिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा अब मुक्केबाजी की नर्सरी बन चुका है। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समय पर मंच मिलता है और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सेना और रेलवे जैसी सेवाओं में रोजगार के अवसर भी मिलते हैं, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और मजबूत होता है। अब बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।Sports News
यह नेशनल कोचिंग कैंप पंजाब के एनआईएस पटियाला में आयोजित किया जा रहा है, जो 14 मार्च तक चलेगा। कैंप में लॉस एंजेल्स ओलिंपिक, ओलिंपिक क्वालिफिकेशन मुकाबलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए मुक्केबाजों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों के रहने, खाने और अभ्यास की सभी व्यवस्थाएं कैंप स्थल पर ही की गई हैं। इस कैंप के माध्यम से तकनीक, रणनीति, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष फोकस किया जाएगा।
इस बीच भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम को एक बार फिर अनुभवी विदेशी कोच का साथ मिला है। स्वीडन मूल के कोच सैंटियागो नीवा की भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में वापसी हुई है। सैंटियागो नीवा इससे पहले 2016 से 2020 तक भारत में हाई परफॉर्मेंस मैनेजर रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने 14 में से 9 कैटेगरी में ओलिंपिक कोटा हासिल किया था और लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। इससे पहले 2016 और 2024 ओलिंपिक में भारत को बॉक्सिंग में कोई पदक नहीं मिल सका था।
हरियाणा से चयनित महिला मुक्केबाजों में मीनाक्षी हुड्डा, मंजू, नीतू घणघस, ज्योति, प्रीति, पूनम, प्रियंका, प्राची, वंदना, मुस्कान, प्रिया, प्रांजल, नीरज, स्नेहा, स्नेह, पूजा रानी बोहरा और नैना शामिल हैं। वहीं पुरुष वर्ग में अमित पंचाल, सचिन सिवाच, रोहित, अमित कुमार, हितेश, दीपक पुनिया, सुमित, सुमित कुंडू, आकाश सांगवान, अंकुश पंचाल, लोकेश, जुगनू अहलावत, नमन तंवर और नरेंद्र बेरवाल का चयन हुआ है।

















