मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

National Highway Toll: खुशखबरी, अब नेशनल हाईवे पर हटने वाले हैं ये सारे टोल, जानिए पूरी डिटेलस

On: March 23, 2022 4:54 AM
Follow Us:

Best24News, National Highway Toll : वाहन चालको के लिए खुशखबरी है। हाईवे पर अब कई टोल हटने वाले है। केंन्द्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी (Road Transport Minister Nitin Gadkari)ने लोक सभा में सरकार की इस योजना के बारे में जानकारी दी। जिसके मुताबिक हाईवे पर अब टोल प्लाजा की संख्या सीमित होगी । वहीं स्थानीय लोगों को अब टोल चुकाना नहीं पड़ेगा। सरकार की ये योजना अगले 3 महीने में अमल में आ जायेगी।

सस्ते हुए सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल के रेट, फटाफट चेक कीजिए लेटेस्ट भाव..60 किलोमीटर मे रहेगा सिर्फ 1 टोल

यह भी पढ़ें  Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रि नितिन गडकरी ने अब 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 ही टोल प्लाजा के होने की घोषणा की है। इसके अलावा बाकी सभी टोल प्लाजा हटा लिए जाएंगे और लोगों को एक बार ही इस रेंज में टोल देना होगा। यानि डबल टोल की मार से मुक्ति मिल सकेगी

रेवाडी में प्रॉपर्टी टैक्स भरना जंग जीतने से कम नहीं..जानिए ऐसा क्यों
 तीन महीने में हो जाएगा काम

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार की कई अहम योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, अब नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसी शिकायतें मिलती हैं जिसमें 10 किलोमीटर की रेंज में ही दूसरा टोल टैक्स देना पड़ता है, जो गलत है और अवैध है।
घर से निकलने से पहले जरूर जान ले..28 मार्च को हरियाणा में रहेगा चक्का जाम
अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल देना होगा। यानी अब इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 टोल प्लाजा काम करेगा। बाकी सभी टोल प्लाजा हटाए जाएंगे। यह काम अगले 3 महीने के अंदर किया जाएगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now