मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Railway News: यात्रियों के ​लिए खुशखबरी: राजस्थान से चलेगी दो समर स्पेशल ट्रेन , इन स्टेशनों में होगा ठहराव

On: April 11, 2025 6:14 PM
Follow Us:
गर्मीयों की छुट्टियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, यहां जाने रूट मेंप

Railway News: रेलवे यात्रियों के बडी खुशी की खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए राजस्थान से दो समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें काचीगुडा-हिसार-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों के संचालन से राजस्थान से हरियाणा और गुजरात जाने वालो का काफी फायदा होगा। Railway News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, काचीगुडा-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 17 अप्रैल से 26 जून तक चलेगी। ट्रेन संख्या 07717 काचीगुडा स्टेशन से हर गुरुवार शाम 4 बजे रवाना होगी और शनिवार को दोपहर 2.05 बजे हिसार पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 07718 हिसार स्टेशन से प्रत्येक रविवार रात 11.15 बजे रवाना होकर मंगलवार रात 10 बजे काचीगुडा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें  Rail corridor: हरियाणा के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन, आसमान छुएंगे जमीन के दाम

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 22483 जोधपुर स्टेशन से 16 अप्रैल को और ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम से 17 अप्रैल से चलने वाली है। इस ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे, जिसमें 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 5 स्लीपर कोच, 4 जनरल कोच, 1 पॉवरकार श्रेणी और 1 गार्ड डिब्बा शामिल हैं।

काचीगुडा-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (07717) के स्टॉपेज निम्नलिखित स्टेशनों पर होंगे:

  • मलकाजगिरी
  • मडचेल
  • कामारेड्डी
  • निज़ामाबाद
  • बसर
  • धर्माबाद
  • मुदखेड
  • नांदेड
  • पूर्ना
  • बसमत
  • हिंगोली
  • वाशिम
  • अकोला
  • शेहगांव
  • मलकापुर
  • भुसावल
  • जलगांव
  • नंदुरबार
  • उधना
  • वडोदरा
  • रतलाम
  • मंदसौर
  • नीमच
  • चित्तौड़गढ़
  • भीलवाड़ा
  • विजयनगर
  • नसीराबाद
  • अजमेर
  • किशनगढ़
  • फुलेरा
  • रींगस
  • सीकर
  • नवलगढ़
  • झुंझुनूं
  • चिडावा
  • लोहारू
  • सादुलपुर

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now