FASTag annual pass:देश के सभी टोल प्लाजाओं पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। दबाव कम करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नया फास्टैग सिस्टम यानि FASTag annual pass शुरू किया गया है। इसके चलते अब निजी वाहन चालक तीन हजार रुपये का फास्टैग लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के 200 टोल प्लाजा पार कर सकेंगे। यह सुविधा 15 अगस्त से शुरू हो जाएगी।
बार बार रिजार्च का झंझट खत्म: बता दे कि FASTag annual pass से लोगो को बार बार रिचार्ज करवाने की परेशाानी से छुटकारा मिला। इस सुविधा के शुरू होने से जहां लोगों को हजारों रुपये की बचत होगी वहीं बार-बार फास्टैग रिचार्ज कराने का झंझट हट गया है। यही नहीं टोल प्लाजाओं पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।FASTag annual pass
केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस सुविधा को लेकर लाेगों में इस कदर उत्साह है कि कई दिन पहले से ही पास बनवाना शुरू कर दिया है। सुविधा हासिल करने के बाद एक टोल प्लाजा पार करने पर केवल 15 रुपये लगेंगे जबकि वर्तमान में औसतन 100 रुपये टोल प्लाजा पार करने पर लगते हैं।FASTag annual pass

नहीं लगेगा जाम: बता दे टॉल पर अक्सर पीछे वाहनों की लाइन लग जाती है। इस स्थिति से निजात दिलाने व ट्रैफिक का दबाव कम करने के उद्देश्य से कुछ महीने पहले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर वार्षिक पास शुरू करने की घोषणा की थी।
पास किसी को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। अगर इसे किसी दूसरे वाहन में इस्तेमाल करने का प्रयास करेंगे तो यह डिएक्टिवेट हो जाएगा। वार्षिक पास बनवाना अनिवार्य नहीं है। आज रात 12 बजे के बाद से सुविधा शुरू हो जाएगी।FASTag annual pass
20 हजार की जगह सिर्फ 3 हजार में बनेगा पास: बता दें कि 20 हजार रुपये की जगह केवल तीन हजार रुपये में लोग 200 टोल प्लाजा पार कर सकेंगे। तीन हजार रुपये का पास एक वर्ष या 200 ट्रिप (जो भी पहले हो) के लिए मान्य होगा। यदि कोई व्यक्ति 200 टोल प्लाजा 10 दिन में ही पार कर जाता है तो उसे फिर से पास बनवाना होगा।FASTag annual pass
ऑनलाइन बनवा सकते हैं पास
वार्षिक पास बनवाने के लिए अलग से फास्टेग नहीं बनवाना होगा बल्कि जो फास्टैग लोगों ने लगा रखा है उसे ही रिचार्ज कराना होगा। रिजार्ज राजमार्ग एप, एनएचएआई और सड़क परिवहन मंत्रालय के पोर्टल आदि की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।FASTag annual pass














