EPFO की बडी पहल: 8 करोड़ कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, अब ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा!

On: October 22, 2025 9:13 PM
Follow Us:

EPFO : देशभर के करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। EPFO अब एक बडी पहल करने जा रहा है। इस पहले के चलते 8 करोड़ कर्मचारी अब ATM से PF का पैसा निकाल सकेगें। यानि कार्यालय में इसके लिए अप्लाई नहीं करना होगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब अपने सदस्यों को एटीएम के जरिए पीएफ की राशि निकालने की सुविधा देने की तैयारी में है।श्रम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि EPFO इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और देश के प्रमुख बैंकों से बातचीत कर रहा है।EPFO

अधिकारियों का कहना है कि इस सुविधा को “आपात जरूरत में त्वरित सहायता” के रूप में देखा जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को अपने फंड तक तुरंत पहुंच मिल सकेगी।

इस दिन होगी लागू: हालाकि यह जून में लागू होनी थी कि लेकिन अब यह सुविधा जनवरी 2026 से लागू हो सकती है। इस कदम के बाद कर्मचारियों को ऑनलाइन क्लेम और लंबी प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी तथा आपात स्थिति में तुरंत नकद राशि निकाली जा सकेगी।

प्रस्ताव पर अंतिम मुहर अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में लग सकती है। फिलहाल EPFO से पैसा निकालने के लिए सदस्यों को ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरना पड़ता है और अप्रूवल प्रक्रिया में समय लगता है। लेकिन एटीएम निकासी सुविधा शुरू होने के बाद कर्मचारी देशभर में किसी भी बैंक एटीएम से अपने पीएफ खाते से निर्धारित सीमा तक राशि निकाल सकेंगे।

CBT के एक सदस्य के मुताबिक, EPFO का आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर इस सुविधा को सपोर्ट करने के लिए तैयार है। एटीएम से निकासी की अधिकतम सीमा को लेकर फिलहाल चर्चा जारी है। यह पहल देश के संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को वित्तीय लचीलापन और सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।EPFO

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now