मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Digital Highway: यहां बनेगा देश का पहला Digital Highway, कई जिलों को होगा जबरदस्त फायदा, जानें सरकार का मास्टर प्लान

On: August 31, 2025 7:48 AM
Follow Us:

Digital Highway: उत्तर प्रदेश में लोगों को बेहतर रोड कनेक्टिविटी देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। एक्सप्रेसवे के विस्तार के बाद अब हाईवे को स्मार्ट और डिजिटल बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। प्रदेश के पहले डिजिटल हाईवे की प्लानिंग तैयार कर ली गई है। यूपी का पहला डिजिटल हाईवे बाराबंकी से बहराइच के बीच बनाया जाएगा।

 

 

बाराबंकी से बहराइच के बीच 101 किलोमीटर लंबा पहला डिजिटल हाईवे बनने जा रहा है। इस हाईवे के निर्माण से बाराबंकी, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जिलों के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। इसके अलावा, नेपाल जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह हाईवे यात्रा को सरल बनाएगा।

यह भी पढ़ें  Crime: हरियाणा के बाद अब राजस्थान में गंधक से हुआ हादसा, Online मिल रहा पोटाश

 

 

 

इस हाईवे पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी, जिससे 24 घंटे बेहतर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही, वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए हाईवे पर एनपीआर (नेशनल परमिट रजिस्टर) कैमरे लगाए जाएंगे। इससे हाईवे पर निगरानी मजबूत होगी और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।Digital Highway

 

 

निर्माण कार्य की योजना
बाराबंकी से बहराइच के बीच बनने वाले इस हाईवे का निर्माण कार्य अब अगले वित्तीय वर्ष में शुरू किया जाएगा। Digital Highway

यह भी पढ़ें  International News: हरियाणा के इस युवक ने आस्ट्रेलिया में कर दिया ऐसा कांड... अब काटनी होगी 40 साल की सजा

परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा,

पहला चरण
बाराबंकी से जरवल तक 51 किलोमीटर का हाईवे बनाया जाएगा।
इस चरण के लिए केंद्र सरकार ने ₹975 करोड़ की राशि जारी कर दी है।

दूसरा चरण
इस चरण में घाघरा नदी पर एक किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।

तीसरा चरण
जरवल से बहराइच तक 49 किलोमीटर के हाईवे का निर्माण किया जाएगा।
इस पूरे प्रोजेक्ट पर कुल ₹2,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।Digital Highway

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
इस हाईवे के निर्माण के बाद बाराबंकी, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर के लोगों को यात्रा में आसानी होगी। साथ ही नेपाल जाने वाले यात्रियों को सुगम मार्ग मिलेगा।

यह भी पढ़ें  Haryana News: सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले को लेकर आई बडी अपडेट, जाने से पहले जरूर जान ले

24 घंटे नेटवर्क कनेक्टिविटी से यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इन हाईवे पर सुरक्षा के लिए NPR कैमरों के साथ-साथ रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।

टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद अब इस हाईवे का निर्माण कार्य अगले वित्तीय वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है। यह हाईवे उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को और अधिक सशक्त बनाएगा।Digital Highway

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now