Murder : ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या-Best24news

On: June 3, 2022 9:17 PM
Follow Us:

हरियाणा: साइबर सीटी गुरुग्राम में ट्रक ड्राइवर की गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव पास में ही झाड़ियों में पडा मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana news: परमवीर चक्र सम्मानित योगेंद्र यादव का धारूहेड़ा पहुचने पर किया स्वागत

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी बृजेश ने बताया कि उसका भाई धर्मेंद्र ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर ड्राइवर कार्यरत था। गुरुवार देर शाम वह ट्रक में सामान लेकर गुरुग्राम के डाबोदा रोड पर एयरटेल कंपनी में आया। रात के समय सामान खाली कर वह सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर उसमें ही सो गया।

Haryana news: परमवीर चक्र सम्मानित योगेंद्र यादव का धारूहेड़ा पहुचने पर किया स्वागत
झाडियो पडा मिला : रात में किसी ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और शव को पास में ही झाड़ियों में फेंक दिया। शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों ने झाड़ियों में धर्मेंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया।

Rewari Crime: कंपनी में चोरी करने वाले तीन श्रमिक व कबाडी दबोचा-Best24news
लूट या फिर रजिंश को लेकर हत्या: पुलिस का कहना है कि ऐसा किसी भी एंगल से प्रतीत नहीं हो रहा कि धर्मेंद्र के साथ लूट हुई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। वहीं धर्मेंद्र के भाई बृजेश ने रंजिशन हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस ने बृजेश की शिकायत पर हत्या और सबूत मिटाने का केस दर्ज कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now