Murder : हरियाणा के रेवाड़ी में हंगामा, शव लेने से किया इंकार

On: December 11, 2025 8:08 PM
Follow Us:
Murder: हरियाण के जिला रेवाड़ी के जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव नैनसुखपुरा में जमीन विवाद ने गुरुवार देर रात भयावह रूप ले लिया

Murder: हरियाण के जिला रेवाड़ी के जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव नैनसुखपुरा में जमीन विवाद ने गुरुवार देर रात भयावह रूप ले लिया, जब एक पक्ष ने दूसरे परिवार पर घर में घुसकर (Murder in rewari)  हमला कर दिया। इस हमले में LIC एजेंट महेश की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में मातम फैल गया है। मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि यह सरेआम हत्या है और गांव में गुंडाराज कायम है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे महेश का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

गांव में तनाव: मृतक के चचेरे भाई दिनेश के अनुसार, विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई वर्षों से तनाव चल रहा था। दिनेश ने बताया कि महावीर और उसके परिवार के लोग लंबे समय से (Haryana crime)जमीन पर कब्जा नहीं दे रहे थे। मामला पहले आपसी बातचीत में चलता रहा और 2017 में यह कोर्ट तक पहुंच गया। दिनेश का कहना है कि इसी विवाद के चलते बुधवार-गुरुवार की रात महावीर अपने परिवार के करीब 18-20 लोगों के साथ महेश के घर में घुस आया। हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार और लाठी-डंडे थे।

दिनेश के मुताबिक, घर में प्रवेश करते ही आरोपियों ने महेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके सिर पर कई डंडे मारे गए और हाथ-पांव पर धारदार हथियारों से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल महेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस पर तुरंत कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now