Murder News: दादा बडा न भैया सबसे बडा रूपया….दोस्त ही निकले हत्यारे

On: October 5, 2025 9:40 AM
Follow Us:
पुलिस ने 2 अक्टूबर को हुई युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी। दादा बडा न भेया सबसे बडा रूप्या ….. हरियाणा के रेवाड़ी शहर ने तीन दोस्तों ने अपने दोस्ता की 1500 रूपए के लिए पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने 2 अक्टूबर को हुई युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श नगर निवासी गौरव, गगन और अनिकेत के रूप में हुई है।Murder News

पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई देवीदास ने शिकायत में बताया कि उसके भाई जगमोहन को तीनों आरोपी घायल अवस्था में मोटरसाइकिल पर ले गए थे। बाद में वे उसे ट्रॉमा सेंटर में छोड़कर फरार हो गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।Murder News

पूछताछ में हुआ खुलासा: वारदात के दिन आरोपी गौरव अपने दो साथियों गगन और अनिकेत के साथ मृतक जगमोहन को उसके घर से बुलाकर ले गया था। मृतक की बेटियों ने पुलिस को बताया कि तीनों युवक पहले घर पहुंचे और जगमोहन का पता पूछने के बाद उसे सड़क पर पीपल के पेड़ के नीचे से पकड़ लिया।

आरोप है कि तीनों ने पहले सड़क पर उसकी पिटाई की और फिर श्मशान घाट ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारा। घायल होने पर उसे रेवाड़ी ट्रामा में भर्ती करवाया जहां पर उसने दम तोड दिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गौरव ने मृतक से 1500 रुपये उधार मांगे थे, लेकिन पैसे नहीं देने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। थाना रामपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी।

यहां से किया काबू: बुधवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को रेवाड़ी रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।Murder News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now