Murder in Rewari: छात्र की पीट पीट कर हत्या, बुझ गया चिराग ?

On: May 30, 2024 1:29 PM
Follow Us:

Murder in Rewari : हरियाणा के रेवाड़ी शहर में दोस्तों ने कहासुनी को लेकर दोस्त की पीट पीट कर (Murder in Rewari)  हत्या कर दी। परिजनों ने चार दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर ​जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला भजन का बाग निवासी पिता यशपाल कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात सन्नी नाम का युवक लोकेश को अपने साथ लेकर गया था। लोकेश अपनी स्कूटी लेकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा।

LIKESH REWARI

परिजनों ने बताया कि उसके बेटे के सिर और शरीर काफी चोट मारी गई। परिजनों ने बताया कि एक हफ्ते पहले लोकेश का झगड़ा हुआ था। इसलिए दोस्तो ने उसे घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी है।

 

बुझ गया चिराग: लोकेश ने इस साल 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। वह 2 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनो को सोंप दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now