Murder in Kosli: हरियाणा के रेवाड़ी में फोजी के पिता को गोली मारकर हत्या, जानिए क्या था विवाद ?

On: June 9, 2025 12:16 PM
Follow Us:

Murder in Kosli:  हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार सुबह घर में घुसकर फौजी के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है घरेलु विवाद के चलते इस वारदात का अंजाम दिया गया है।

सुबह वह अपने बेटे को बस स्टैंड छोड़कर घर लौटा था। बदमाश बस स्टैंड से ही उसका पीछा करते हुए घर में घुस गए और गोली मार दी।मृतक बिरेंद्र रेवाड़ी के गांव भाकली का रहने वाला था। Murder in Kosli

बता दे कि सोमवार को भाकली के रहने वाला बिरेंद्र अपनी बेटे को कोसली छोड़ने गया था। वह वहासं बाइक वापस लौट रहा था। योजना के चलते आरोपियों ने उनका पीछा किया। जैसे ही वह घर पहुंचा तो आरोपी ने पिस्टल से बिरेंद्र को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुआ बिरेद्र वही गिर गया।

घायल को रेवाड़ी के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी आशा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।Murder in Kosli

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now