Murder in Haryana: गुरूग्राम के सेक्टर 37 थाना क्षेत्र के खांडसा गांव स्थित एक घर के कमरे में एक महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि कमरे में एक युवक कई महीनों से किराये पर रह रहा था। युवक इस महिला को दस दिन पहले लेकर आया था। फिलहाल युवक फरार है।
पुलिस ने मृत महिला की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण के सहदिया गांव की रहने वाली नूर सबा के रूप में की है। पुलिस को मकान मालिक ने रविवार सुबह सेक्टर 37 थाना पुलिस को कमरे से महिला का शव पड़ा होने की जानकारी दी। Murder in Haryana
बताया जा रहा है युवक महिला की हत्या के बाद कमरे में शव बंद कर फरार हो गया। युवक को महिला का प्रेमी और रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफकेस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Murder in Haryana
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि इस कमरे में कई महीने से बिहार का ही एक युवक रहता था। वह दस दिन पहले सबा को लेकर आया था। महिला की एक छह साल की बच्ची भी थी। फिलहाल बच्ची व आरोपित युवक गायब है।

















