Murder in Haryana: मर्डर के आरोपी को धोती पहनाकर रेवाड़ी बाजार में घुमाया, एक साल से था फरार

On: August 13, 2025 5:03 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने हत्या के आरोपी को धोती पहनाकर बाजार में घुमाया, जिससे लोगों में खासी चर्चा रही।

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने हत्या के आरोपी को धोती पहनाकर बाजार में घुमाया, जिससे लोगों में खासी चर्चा रही। यह घटना बुधवार को तब हुई जब पुलिस 6 जुलाई को जलियावास गांव में हुई हत्या के आरोपी अमित को कोर्ट में पेश करने से पहले निशानदेही के लिए बाजार लेकर गई। Murder in Haryana

मुंह छिपाने की कोशिश: आरोपित को बुधवार दोपहर को करीब आधा किलोमीटर तक आरोपी को घुमाया गया। इस दौरान वह मुंह छिपाने की कोशिश करता रहा और बीच-बीच में अपनी धोती संभालता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।

पुलिस के अनुसार, जलियावास में रेडीमेड की दुकान चलाने वाले दिनेश और जलालपुर गांव के एसपी सिंह के बीच मोमोज पहले लेने को लेकर विवाद हुआ था। शाम को अमित अपनी गाड़ी में करीब 10 लोगों के साथ दिनेश की दुकान पर पहुंचा और उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।Murder in Haryana

एक साल से था फरार: बता दे कि वारदात के बाद अमित फरार हो गया और करीब एक साल तक कभी अपने ससुराल, कभी मामा और कभी दोस्तों के घर में छिपकर रहा। सीआईए धारूहेड़ा टीम को सूचना मिलने पर उसे रेवाड़ी में एक परिचित के घर से गिरफ्तार किया गया।

चार मामले दर्ज: सीआइए धारूहेड़ा के अनुसार रिकॉर्ड के मुताबिक, अमित के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। एक मर्डर केस सिटी थाना रेवाड़ी में दर्ज है। पहले पहलवानी करने वाला अमित दोस्ती में ही कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now