हरियाणा ​कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन बने मुल्तानी, जानिए कौन है वो

On: March 3, 2023 9:44 PM
Follow Us:

हरियाणा: जजपा के कोटे से कुलदीप मुल्तानी को हरियाणा कृषि उद्योग निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह अभी JJP में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देख रहे हैं।शिल्प उत्सव: 2 बरस बाद सजा शिल्प बाजार: चेयरमैन अरविन्द यादव

मुल्तानी कुरुक्षेत्र जिले से हैं और अभी वह जजपा के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने का काम देख रहे हैं। उन्होंने कुरक्षेत्र जिले में सदस्यता अभियान के तहत 1000 नए सदस्यों को जोड़ डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की गुड बुक में शामिल हो गए हैं।
अदालत पहुचा मामला, 5 हजार Haryana पुलिस कांस्टेबलों पर लटकी तलवार!
इसी के साथ ही हरियाणा सरकार में एक और JJP नेता की एंट्री हो गई है।
कुलदीप मुल्तानी ने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का आभार प्रकट किया है।

हरियाणा कृषि उद्योग निगम के नवनियुक्त चेयरमैन कुलदीप सिंह मुल्तानी ने हरियाणा सरकार को विश्वास दिलाया कि उन्हें जो दायित्व दिया गया हैं वे उसे निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now