Mousam update: मकर सक्राति पर होगी ओलावृष्टि , जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

On: January 13, 2025 6:34 PM
Follow Us:

Mousam update:  एक बार ​मौसम में बडा बदलाव होने वाला है। इस बार मकर संक्राति यानि 14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिम विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा। ऐसे में हरियाणा दिल्ली हरियाणा व कई अ्न्य शहरे के लोगों को अगले दो दिनों तक बारिश के साथ ठंड का सामना करना पड़ेगा।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। साफ जाहिर है ठंड का कहर अभी थमने वाला नहीं है। उत्तर और मध्य भारत में अभी लोगों को भीषण ठंड का कहर अभी ओर झेलना पडेगा।Mousam update

इन राज्यों में पड़ेगा छाऐगा कोहने का सितम: बता दे एक बार फिर मौसम बिगडने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल यानि 14 जनवरी को पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में घने कोहरे व कई शहरों मे ओलावृष्टि की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आमामी दो दिन पहाड़ी राज्यों में हिमपात भी होगा। वहीं श्रीलंका के पास एक चक्रवात बने होने की वजह से तमिलनाडु और केरल में भी बारिश का अलर्ट है।

ऐसे में एक बार फिर विक्षोभ की वजह से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं।

Haryana Weather Update

 

आने वाले तीन दिन मौसम अपडेट

मंगलवार: बता दे कि 14 जनवरी को तमिलनाडु और केरल में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा की संभावना है।

बुधवार: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ की वजह से गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी के चलते मौमस विभाग ने 15 जनवरी को में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

गुरूवार: बता दे गुरूवार को उत्तर प्रदेश, असम, त्रिपुरा और मेघालय में घना कोहरा पड़ेगा।यानि 16 जनवरी को भी पहाड़ी राज्यों और पंजाब व हरियाणा में तेज बारिश हो सकती है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन यानि अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके बाद तीन दिनों तक तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

मौमस विभाग ने बताया मौमस मे उतार चढाव रहेगा। पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों के दौरान लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यहां न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now