Motorola Edge 50 Fusion: मार्केट में छाया ये स्मार्ट फोन, जानिए कीमत

On: May 8, 2024 6:35 PM
Follow Us:

Motorola Edge 50 Fusion: बढिया कमरा व सस्ता मोबाइल की चाहने वालों के लिए बडी राहत भरी खबर है। भारत में 16 मई को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा।

 

आपको बता दें कि Motorola ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कई टीज़र के जरिए इस फोन के लॉन्च की जानकारी दी है।

Motorola ने पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में Edge 50 Fusion लॉन्च किया था। यह डिवाइस 15 अप्रैल को बाजार में लॉन्च किया गया था। जैसे जैसे मार्किट में इस फोन की चर्चा होने लगी है लोगो के खरीदने की चाहत बढती जा रही है।

 

आपको बता दें कि यह फोन फॉरेस्ट ब्लू हॉट पिंक और मार्शमैलो ब्लू रंग में लाया गया है। अब कंपनी इस फोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने एक्स अकाउंट पर दी है।

Motorola Edge 50 Fusion में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, IP68-रेटेड बिल्ड, 50MP डुअल रियर कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है।

जानिए कब लॉन्च होगा

इसके साथ ही Flipkart ने इस डिवाइस के लिए एक डेडिकेटेड लैंडिंग वेबपेज भी तैयार किया है.
इस वेबपेज पर Motorola Edge 50 Fusion के कई स्पेसिफिकेशन लिस्ट किए गए हैं।

Motorola Edge 50 Fusion के स्पेसिफिकेशन
यह डिवाइस फॉरेस्ट ब्लू, हॉट पिंक और मार्शमैलो ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 12GB तक ऑनबोर्ड रैम होगी और यह Android 14- Hello UI पर काम करेगा।

इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी रियर सेंसर और 13-megapixel का अल्ट्रावाइड मैक्रो शूटर शामिल होगा। इसके अलावा फोन में 32 megapixel का सेल्फी सेंसर भी दिखाया गया है।

इसमें 6.7 इंच का कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

प्रोसेसर की बात करें तो Motorola Edge 50 Fusion में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर होगा, जिसे 12GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now