Haryana News: हरियाणा में सामूहिक योगाभ्यास के लिए 11 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, जानें पूरी खबर

On: June 20, 2025 8:30 AM
Follow Us:
More than 11 lakh people registered for mass yoga practice in Haryana

Haryana News:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ को आत्मसात करते हुए प्रदेश को ‘योगोन्मुखी, नशामुक्त’ बनाने के संकल्प के साथ 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक पहल की है और इसके परिणामस्वरूप 21 जून को योगाभ्यास करने के लिए अब तक पूरे प्रदेश में 11 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।Haryana News

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को प्रदेश के सभी 22 जिलों और 121 खंडों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 11 लाख से अधिक नागरिक एक साथ भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और भागीदारी दिखाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पावन ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ योग गुरु स्वामी रामदेव की उपस्थिति में हजारों साधक योगाभ्यास करेंगे।Haryana News

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है, जो स्थिरता और एकता के लिए वैश्विक आह्वान के साथ शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय कल्याण को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर प्रकाश डालती है। यह थीम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिए जाने के एक दशक की सफलता पर आधारित है।

योग को संस्थागत बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 व्यायामशालाएं बनाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से अब तक 714 व्यायामशालाएं बन चुकी हैं और 877 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की जा चुकी है। इन व्यायामशालाओं में 21 जून को विशेष योग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जो लोगों तक योग-उन्मुख, नशा-मुक्त हरियाणा का संदेश पहुंचाएंगे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now