मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Mobile Blast : मोबाइल की बैटरी फटी, दो बच्चे झुलसे

On: December 20, 2021 2:07 AM
Follow Us:

अलवर: मोबाइल की बैटरी फटने से दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। इस दौरान तेज धमाका हुआ। धमाका सुनकर परिजन बाहर आए ताे देखा कि दोनों बच्चे रो रहे थे। एक का मुंह पूरी तरह जल गया, जबकि दूसरे बच्चे का पैर और प्राइवेट पार्ट झुलस गए।

आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने सरकार का फूंका पुतला

अलवर के कोटकासिम में रविवार को कस्बे के वार्ड एक निवासी घनश्याम कश्यप का चार साल का बेटा यश व डेढ़ साल का भूपेंद्र घर के बाहर चारपाई पर खेल रहे थे। अचानक उनके हाथ में मोबाइल की बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। इसमें दोनों बच्चे झुलस गए। इस हादसे में 4 साल के यश का चेहरा झुलसा है। मुंह पर कई जगह जलने के निशान भी बन गए। वहीं डेढ़ साल का भूपेंद्र भी झुलस गया। पहले बच्चों को सीएचसी कोटकासिम पर ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने अलवर रैफर कर दिया।

यह भी पढ़ें  Cyber crime in Haryana: ठगी का एक ओर नया हथकंडा, रेवाडी में महिला को लगाई 1.24 लाख रुपए की चपत

मोबाइल को मुंह में ले रहे थे
बच्चों के पिता ने बताया कि बच्चे शाम के समय चारपाई पर खेल रहे थे। उनके हाथ में मोबाइल था। बीच-बीच में बच्चे मोबाइल को मुंह में ले रहे थे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई। झुलसे बच्चों को तुरंत अस्पताल लेकर गए।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now