MLA Kosli Anil Yadav ने नारियल फोड़कर ROB को दी हरी झंडी

On: December 6, 2025 8:18 AM
Follow Us:
विधायक अनिल यादव ने नारियल फोड़कर आरओबी को दी हरी झंडी

MLA Kosli Anil Yadav:  लंबे समय से इंतजार के बाद नाहड़-साल्हावास रेलवे स्टेशन पर स्थित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का निमार्ण कार्य पूरा हो गया है। इसके पुनर्निर्माण पर लोक निर्माण विभाग ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए हैं। शुक्रवार को विधायक अनिल यादव ने करीब ढाई साल तक चल रहे मरम्मत कार्य के बाद विधायक ने नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर आरओबी पर वाहनों का संचालन शुरू करवाया।

हजारों वाहन चालको को राहत: इस ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण का कार्य 18 अगस्त 2023 को शुरू किया गया था। पुराने पुल को तोड़े जाने के बाद शहर के लोग लगभग दो साल से लगातार असुविधाओं का सामना कर रहे थे। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए लगभग सात किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। बता दे कि आरओबी के शुरू होने से झज्जर, रेवाड़ी, कोसली, बहु-झोलरी, कनीना समेत आसपास के क्षेत्र के हजारों वाहन चालकों को रोजाना आवागमन की सुविधा मिलेगी।MLA Kosli Anil Yadav

जाम से राहत: बता दे इसके बनने बाद साल्हावास, झज्जर से नाहड़, कनीना, झाड़ली प्लांट और रेवाड़ी जाने वाले वाहन अब सीधे इस पुल से होकर गुजर सकते हैं। इससे पहले उन्हें आसपास के गांवों से होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। ओवरब्रिज के बंद होने से कोसली शहर दो भागों में विभाजित हो गया था। इसके कारण न केवल आम जनजीवन प्रभावित हुआ बल्कि शहर का व्यापार भी बुरी तरह ठप पड़ गया था।MLA Kosli Anil Yadav

लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए लगभग सात किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इस दौरान कोसली-कनीना सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी पूरी तरह से टूट गई थी। ओवरब्रिज के बंद रहने से शहर के व्यापार पर गहरा असर पड़ा था।v

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now