मौसम विभाग ने किया अलर्ट: ठड से बुरा हाल, जानिए कब मिलेगी ठंड से राहत ?

On: January 10, 2024 6:42 PM
Follow Us:

Weather News:  बुधवाार को दिल्ली व एनसीआर में पूर्वानुमान तो था हल्की वर्षा का लेकिन दिन भर स्थिति गंभीर बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे चला गया। येलो अलर्ट की ठंड के बीच लोग दिन भर कांपते रहे। New Bus stand Rewari: 12 साल संघर्ष के बाद अब इस जगह बनेगा नया बस स्टेंड

पिछले पांच दिन से सूरज के दर्शन ही नहीं हुए है। बुधवार को सूरज के दर्शन हुए अवश्य, लेकिन धूप भी बादलों एवं कोहरे की हल्की परत में दुबकी रही। लिहाजा, ठिठुरन भरी सर्दी से निजात पाने को या लोग रजाई-कंबल में लिपटे रहे या फिर हीटर और अलाव के आगे हाथ सेंकते नजर आए।

जानिए क्या रहा तापमान

दिल्ली में 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री रहा था, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। ।

New Bus stand Rewari: 12 साल संघर्ष के बाद अब इस जगह बनेगा नया बस स्टेंड

जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सुबह हल्के से मध्यम कोहरा होगा। दिन में आसमान साफ रहेगा। कहीं कहीं कोल्ड डे की संभावना बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 10 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now