श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर धर्म और भक्ति का दिया संदेश :सत्यानन्द महाराज

On: August 25, 2025 5:06 PM
Follow Us:
कथा के समापन पर धर्म और भक्ति का दिया संदेश :सत्यानन्द महाराज

धारूहेड़ा: गांव रसगण में सोमवार को आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर पूर्ण आहुति के साथ हवन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था के साथ आहुति दी।

कथा वाचक श्री श्री 108 श्री सत्यानन्द महाराज ने अमृतमयी वाणी से धर्म और भक्ति का संदेश दिया और उपस्थित लोगों को जीवन में सत्संग व सदाचार का महत्व समझाया। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सरपंच कर्ण सिंह यादव, रामकुमार महाशय, पंच राजबीर, जयप्रकाश, विजयपाल, प्रकाश, घनश्याम, पवन, प्रीतम, मयंक, सतीश कुमार, मास्टर नरेंद्र, पूर्ण सिंह, दीपक, शेरसिंह और भूपेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now