Mega Camp at Rewari: अमृत महोत्सव के तहत रेवाडी में मेगा कैंप 11 नवंबर को

On: November 7, 2021 8:58 AM
Follow Us:

किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पंजीकरण सहित कई काम होंगे मौके पर
रेवाड़ी 7 नवंबर: सुनील चौहान। जिला सत्र एवं न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार मित्तल के दिशा निर्देशन में 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 11 नवंबर को जिला न्यायालय परिसर रेवाड़ी में मेगा कैंप में विभिन्न विभाग अपनी स्टाल लगाकर विभिन्न प्रकार की सरकार की योजनाएं व सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वर्षा जैन ने बताया कि 11 नवंबर को जिला न्यायालय परिसर रेवाड़ी में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा कैंप में सभी विभाग स्टाल लगाकर आमजन को अपने विभाग से संबंधित सेवाओं व योजनाओं का लाभ देंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस मेगा कैंप में आधार कार्ड, किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पंजीकरण, सरकार के विभिन्न विभागों की पेंशन योजना सहित अन्य काम मौके पर ही करवाएं।
बॉक्स
मेगा कैंप में इन विभागों की लगाई जाएगी स्टाल:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वर्षा जैन ने बताया कि 11 नवंबर को जिला न्यायालय परिसर रेवाड़ी में लगने वाले मेगा कैंप में जिला न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंजाब नेशनल बैंक (लीड बैंक कार्यालय), खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कृषि विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका समिति, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, जिला रेडक्रॉस समिति, जिला रोजगार विभाग, कॉमन सर्विस सेंटर, टीकाकरण, आधार केंद्र, नव प्रेरणा और प्रशिक्षण संस्थान संस्थान (एनजीओ) आयुष विभाग व डीआरडीईओ स्टाल लगाकर आमजन को सेवाएं देंगे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now