Rewari CM Flying की बड़ी कार्रवाई, धारूहेड़ा में तीन लैब किए सील

On: January 19, 2026 5:51 PM
Follow Us:
सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, धारूहेड़ा में तीन लैब किए सील

धारूहेड़ा : कस्बे में सोमवार को सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैबों पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण का उद्देश्य लैब संचालन में तय मानकों और सरकारी नियमों की जांच करना था। कार्रवाई के दौरान कई जगह गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर तीन लैबोरेट्रियों को सील कर दिया गया।Rewari CM Flying

Rewari CM Flying  की बड़ी कार्रवाई, धारूहेड़ा में  लैब किए सील
Rewari CM Flying की बड़ी कार्रवाई, धारूहेड़ा Moderan लैब सील

मची अफरा तफरी: जैसे ही टीम जांच करने के लिए धारूहेड़ा पहुंची तो अफरा तफरी मच गई। सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा जिन संस्थानों का निरीक्षण किया गया, उनमें वर्मा नर्सिंग होम एंड पैथ लैब, नंदरामपुर बास रोड, धारूहेड़ा, मॉडर्न लैबोरेट्री, बक्शी मार्केट, धारूहेड़ा, मॉडर्न हाई-टेक लैबोरेट्री, बक्शी मार्केट, धारूहेड़ा तथा यादव लैबोरेट्री, मेन बाजार, धारूहेड़ा शामिल हैं। जांच के दौरान दस्तावेजों, लाइसेंस, रिकॉर्ड संधारण और निर्धारित प्रक्रियाओं की बारीकी से पड़ताल की गई। Rewari CM Flying

Rewari CM Flying की बड़ी कार्रवाई, धारूहेड़ा Moderan  path लैब सील
Rewari CM Flying की बड़ी कार्रवाई, धारूहेड़ा Moderan Path लैब सील

 

तीन को किया सील: निरीक्षण में नियमों के उल्लंघन और आवश्यक मानकों की कमी पाए जाने पर मॉडर्न लैबोरेट्री, बक्शी मार्केट, धारूहेड़ा, मॉडर्न हाई-टेक लैबोरेट्री, बक्शी मार्केट, धारूहेड़ा तथा यादव लैबोरेट्री, मेन बाजार, धारूहेड़ा से सील कर दिया गया। टीम ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।Rewari CM Flying

 

Rewari CM Flying की बड़ी कार्रवाई, धारूहेड़ा yadav लैब सील
Rewari CM Flying की बड़ी कार्रवाई, धारूहेड़ा YADAV लैब सील

 

इस कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुनील, सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र, गुप्तचर विभाग से सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तथा सीआईडी टीम मौके पर मौजूद रही। टीम ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन संस्थानों में अनियमितता पाई गई, उनके खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।Rewari CM Flying

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now