Big Accident in Rewari: स्कूल बस ओर कार में भिंडत, दो युवको की मौत, हादसे के बाद बस पेड से टकराई

On: February 3, 2026 6:49 PM
Follow Us:
स्कूल बस ओर कार में भिंडत, दों युवको की मौत, हादसे के बाद बस पेड से टकराई

Big Accident in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मोहनपुर के पास ज्ञानदीप स्कूल व एक कार में भिंडत हो गई। इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि स्कूल बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार से माहौल दहल उठा।Big Accident in Rewari

बता दे कि ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव जेतड़वास निवासी करीब 25 वर्षीय जितेंद्र और सचिन के रूप में हुई है। दोनों युवक कार में सवार होकर अपने गांव की ओर लौट रहे थे।Big Accident in Rewari

पेड से टकराई स्कूल बस: बात दे कार से टकराने के बाद बस चालक का नियंत्रण हट गया और बस पास ही खड़े एक पेड़ से जा टकराई। इस टक्कर में बस चालक भी घायल हो गया, जबकि बस में सवार कुछ स्कूली बच्चों को भी चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से रेवाड़ी स्थित मात्रिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

मची अफरा तफरी: हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। अपने बच्चों को घायल हालत में देखकर परिजनों में चिंता और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। अस्पताल में भी अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे कैसे हुआ इसके बार में जांच की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now