Mahabharat: हरियाणा के एक गांव में भी महाभारत के निशान मिले हैं। इस गांव का नाम पोलड़ है। इस गांव की जमीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की है। एएसआई ने अब लोगों को गांव को खाली करने के लिए नोटिस दिया हैं। इसी के चलते यह गावं एक बार फिर चर्चा मे आ गया है।
बता दे कि भारतीय इतिहास में महाभारत का युद्ध सबसे बड़ा ओर ऐतिहासिक युद्ध माना जाता है। यह लड़ाई कौरव और पांडवों के बीच लड़ी गई थी। मान्यता है कि महाभारत का युद्ध हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ था, जिसके कारण वहां की भूमि आज भी लाल है। इतना ही नहीं महाभारत काल के निशान आज भी कई जगहों पर देखने को मिलते हैं।Mahabharat
दिया नोटिस: एएसआई ने अब लोगों को गांव को खाली करने के लिए नोटिस दिया है। उसका कहना है कि गांव की 48 एकड़ जमीन संरक्षित है, क्योंकि महाभारत काल में यहां पर एक गांव था। हम आपको अपनी खबर में बताते हैं कि आखिर पोलड़ गांव का महाभारत काल से क्या संबंध है?
एएसआई के मुताबिक, यह गांव कैथल से 10 किलोमीटर दूर स्थित है और सरस्वती नदी के दक्षिण में है। इसके बारे में कहा जाता है कि यहां एक गांव था, जो महाभारत युद्ध के दौरान नष्ट हो गया था।Mahabharat
यहां पर एएसआई की खुदाई में सिक्के, भार तौलने वाले पत्थर, मिट्टी तांबे के बर्तन जैसी 465 चीजें मिली थीं। इसके ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए 28 दिसंबर, 1925 को इसे संरक्षित घोषित कर दिया गया था।

















