M2K County Height RWA की बैठक, बिल्डर के खिलाफ रेरा में करेंगे केस दायर

On: August 6, 2025 8:50 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: सेक्टर पांच स्थित एमटूके कांउटी हाइटस आरडब्ल्यूए की प्रधान प्रवीण यादव की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। बैठक मे सोसायटी के लोगो ने प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। दो माह में तीन बार उपायुक्त, डीटीपी व सीएम को शिकायत देने के बावजूद बिल्डर की ओर से अवैध निर्माण कार्य जारी है। प्रशासन को जूं तक नहीं रेंग रही है। M2K County Height

ईमानदारी का नारा देने वाले सरकार की असीलियत अब पता चला कि कैसे आम जनता बिल्डर के दादागिरी से परेशान है ओर प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधी हुई है। बिल्डर की ताकत के सामने प्रशासन ने चुप्पी साधी हुई है।

धारूहेड़ा: सेक्टर पांच स्थित एमटूके कांउटी हाइटस आरडब्ल्यूए की बैठक आयोजित
धारूहेड़ा: सेक्टर पांच स्थित एमटूके कांउटी हाइटस आरडब्ल्यूए की बैठक आयोजित

महासचिव मनीष ने कहा कि अगर कोई आम आदमी एक दीवार बना ले तो डीटीपी उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे तोड देता है। लेकिन यहां तो बिल्डर बिना नक्सा पास करवाए सरेआम अवैध निर्माण कर रहा है। मन मर्जी से लेआउट बदल रहा है। सोसायटी में सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है फिर भी प्रशासन बिल्डर पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।M2K County Height

बनाई कमेटी: बैठक में एक कमेटी बनाई गई जिसमें नरेश यादव, नरपाल यादव, प्रवीण ठाकुर, विपुल सिंह, मनीष , मामचंद यादव, राजवीर यादव, ब्रह्मदेव, देवनन्दन मिश्रा, कपिल, समय सिंह सैनी, अंकित सैनी, विजेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, सुमित कुमार जी, प्रवीण यादव , जीतेन्द्र , शगुनचंद को शामिल किया गया है। अब ये कमेटी बिल्डर के खिलाफ रेरा में केस दायर करेगी।M2K County Height

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now