M2K County Height Dharuhera: मेंटेनेंस शुल्क वृद्धि के बावजूद सुविधाओं में कोई सुधार नहीं, RWA ने ज्ञापन देकर दिया अल्टीमेटम

On: January 6, 2026 4:07 PM
Follow Us:
M2K County Heights Society

M2K County Height Dharuhera: धारूहेड़ा: एम2 काउंटी हाइट्स सोसायटी में प्रबंधन की ओर से मेंटेनेंस की राशि हर साल बढाई जा रही है। आरडब्ल्यूए ने बिल्डर को 20 सूत्रीय मांगों की सूची सौंपी थी, जिस पर कार्य करने का जनवरी 2026 तक आश्वासन दिया गया था। प्रबंधन व आरडब्ल्यू ने सोसायटी के क्लब, टावर और सोसाइटी के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई ऐसी गंभीर कमियां पाई गईं।

प्रबंधन व आरडब्ल्यू ने सोसायटी के क्लब, टावर और सोसाइटी के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया
प्रबंधन व आरडब्ल्यू ने सोसायटी के क्लब, टावर और सोसाइटी के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया

क्लब हाउस की दीवार व छत से प्लास्टर गिर रहा है, एसटीपी से पार्क में दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। कचरे की नियमित सफाई नहीं हो रही तथा बच्चों के खेलने के मैदान में झूले टूटे पडे इतना ही घरों में पिछले कई दिनों से गंदा पानी आपूर्ति हो रहा है। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से प्रशासन और एम2के सीनियर मैनेजमेंट से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।M2K County Height Dharuhera

क्लब हाउस की दीवार व छत से प्लास्टर गिर रहा है
क्लब हाउस की दीवार व छत से प्लास्टर गिर रहा है

दिया अल्टीमेटम: लंबित कार्यों को पूर्ण करने की मांग को लेकर पुन: ज्ञापन देकर कहा गया है कि अगर निर्धारित समय में सुधार नहीं होता है। 10 जून 2026 के बाद एम2 के मेंटेनेंस टीम के किसी भी सदस्य को सोसाइटी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि अब वे इंतजार नहीं करेंगे और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर अग्रिम कदम उठाएंगे।
धारूहेड़ा: बिल्डर प्रबंधन के साथ निरीक्षण करती टीम, क्लब हाउस की छत से गिरता प्लास्टर व गंदा पानी

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now