Haryana crime: मुनाफे का लालच देकर करवाई ट्रेडिंग, 28.54 लाख का चूना लगाने वाला यूपी से काबू

On: September 19, 2025 6:16 PM
Follow Us:

Haryana crime: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने शहर के एक व्यापारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 28.54 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला चंदोली के गांव ओयरचक खुरहट सैयादराजा निवासी लियाकत के रूप में हुई है।Haryana crime

बता दे कि गत 25 अगस्त को मोहल्ला नई आबादी रेवाड़ी निवासी एक व्यापारी योगेश गोयल ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने इंटरनेट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखने के बाद उस पर दिए गए नंबरों पर संपर्क किया था। बातचीत के बाद उसे बताया गया कि उनकी साइट पर पैसा इन्वेस्ट करने पर जबरदस्त ब्याज व बोनस मिलेगा।Haryana crime

उसे इस बात के लिए भी आश्वस्त किया गया कि उनकी साइट पर कोई फ्रॉड नहीं होगा। इसके बाद उसका एक वैलेट बनवाया गया, जिसमें उसने 17 अगस्त को 10 लाख रुपये इन्वेस्ट कर दिए। यह रकम जमा कराने के बाद उसे बताया गया कि उसका 4 लाख रुपये का मुनाफा वैलेट में आ गया है। अब उसके खाते में राशि 14 लाख हो गई है। राशि निकालने के लिए उसे 10 लाख रुपये और जमा कराने होंगे। उसने यह राशि भी जमा करा दी।

उसे बताया गया कि अब उसका बोनस और मुनाफा बढ़कर 30 लाख रुपये हो गया है। इसे निकालने के लिए जीएसटी सहित 8,54,430 रुपये और जमा कराने होंगे। उसने यह राशि भी जमा करा दी। जब उसने अपने वैलेट से यह राशि निकालने का प्रयास किया, तो उसे और पैसे जमा कराने के लिए कहा। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। उससे बार-बार खातों में पैसे ट्रांसफर कराते हुए कुल 28 लाख 54 हजार 430 रुपये की साइबर ठगी की गई है।

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला चंदोली के गांव ओयरचक खुरहट सैयादराजा निवासी लियाकत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में ठगी के 10 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।Haryana crime

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now