Loot in Dharuhera: कार आगे लगाकर ट्रक चालक से 15 हजार नकदी व मोबाइल छीना

On: June 16, 2024 4:00 PM
Follow Us:

Loot in Dharuhera: यहां के बास रोड पर कुछ बादमाशों ने ट्रक के आगे कार चलाकर चालक से मारपीट की तथा उसका मोबाइल व 15 हजार रूपए नकदी छीन ले गए।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत मेंयूपी के जिला सामली के गांव मोहम्मदपुर के रहने वाले हसन ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। वह जय बजरंग स्टील खुशखेडा से सामान लेने आया था। रात को वह सामान लेकर यूपी के लिए (Rewari news) रवाना हुआ था।

धारूहेड़ा में कर्ण वाटिक के पास पहुचा तो उसे ट्रक के आगे बाइक व कार सवार के आगे कार लगाकर उसे रूकवा लिया। इससे पहले वह कुछ बोल पाता उसके नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मुझे नही पता की ये कोन लोग थे।

 

वारदात के बाद वे खुशखेडा की ओर भाग गए। जब उसने चैक किया तो उसके पास से मोबाइल व 15 हजार रूपए गायब थे। उसने पुलिस को सूचना दी जब वे वहां निकल चुके थे। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने मोबाइल व नकदी छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now