Rewari: धारूहेड़ा में दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, दो साल चला केस

On: November 23, 2023 10:01 AM
Follow Us:
Court

धारूहेड़ा: घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं दोषी पर 4 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

कस्बा धारूहेड़ा में 7 अक्तूबर 2019 को दो नाबालिग बहनें घर पर मौजूद थी। पड़ोस में रहने वाला विक्रम उनके घर में घुस आया और दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बाद में उसने एक बहन को दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था।Monu Manesar: पटौदी कोर्ट में हुई मोनू की पेशी, नहीं मिली जमानत, जानिए अब क्या होगा ?REWARI COURT

धारूहेड़ा थाना पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उस पर दुष्कर्म करने व जबरन घर में घुसने की धाराओं लगाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में सबूत और गवाह पेश किए।Rewari: धारूहेड़ा हाईवे पर मिस्त्री का गिरा टूल किट ?

आजीवन जेल: बुधवार को एडीजे व फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश लोकेश गुप्ता ने दोषी विक्रम को रेप के केस में आजीवन कारावास व घर में घुसने की धारा के तहत 10 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 4 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now