दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू को उम्रकैद, दो बहनो ने कराया था मामला दर्ज

On: February 1, 2023 8:43 AM
Follow Us:

नई दिल्ली: आसाराम बापू फिलहाल जोधपुर की जेल में बंद हैं। दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गांधीनगर (गुजरात) की कोर्ट ने आसाराम बापू को इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। जीते जी आसाराम जेल में ही रहेगे।

 

इस जेल में बंद है आसाराम

बता दें कि आसाराम बापू फिलहाल जोधपुर की जेल में बंद हैं। दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 1997 से 2006 के बीच आसाराम और उनके बेटे द्वारा संचालित मोटेरा आश्रम में उनके साथ दुष्कर्म किया गया था छोटी बहन ने नारायण साईं और बड़ी बहन ने आसाराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.Haryana News: इस दिन होगी बैठक हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक, जानिए कहां रहेगा फोकस

इसके अलावा, धारा 354 (आध्यात्मिक गुरु या शिक्षक के द्वारा दुष्कर्म का अपराध) में एक साल की सजा, धारा 342 (गलत तरीके से कैद रखना) 6 माह की सजा व 357 (अवैध तरीके से कैद करने के लिए बल प्रयोग और हमला करना) एक साल और 506 (2) धमकी में एक साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही, कोर्ट ने पीड़िता को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है।

Haryana में Vigilance का बदला नाम, जानिए अब क्या होगा?
बता दे कि सोमवार यानि कल आसाराम को इस मामले में दोषी करार दिया गया था। कोर्ट ने आसाराम बापू को धारा 376, 377, 354 342, 357 और 506 (2) के तहत दोषी करार दिया था। कोर्ट ने धारा 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now