Lalu Yadav Expelled Tej Pratap: लालू के बेटे तेजप्रताप के एक महिला के साथ फोटो और वीडियो वायरल हैं। वायरल फोटो के चलते दावा किया जा रहा है कि उन्होंने दूसरी शादी की है। तेजप्रताप के फेसबुक अकाउंट से शनिवार को एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। इसमें लिखा गया था कि, ‘मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं।’
कुछ देर बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी गई। फिर तेजप्रताप ने X पर लिखा कि उनका अकाउंट हैक कर लिए गया था। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट की गई है। इसके बाद 6 फोटो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उनकी शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं।
Lalu Yadav Expelled Tej Pratap: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है
बिहार, RJD सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया। तेजी से न्यूज वायरल हो रही है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “अब पार्टी और परिवार में तेज प्रताप यादव की किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं होगी.”
बता दे कि तेजप्रताप यादव की शादी मई 2018 में पूर्व CM दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है।
















